बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 1 मिनट पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 1 मिनट पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 1 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 1 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 2 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 2 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 2 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 3 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 3 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 3 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 4 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 4 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 5 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 5 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 5 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 5 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान
राजनीति

‘सत्ता में आए तो हटा देंगे ईवीएम…’, विपक्ष के टारगेट पर EVM

मुंबई

महाराष्ट्र के मुंबई में कांग्रेस की मेगा रैली में रविवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला और लोकसभा चुनाव के लिए अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत भी कर दी है. सभी नेताओं के टारगेट पर ईवीएम रही. रैली से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि आने वाले दिनों में विपक्ष के चुनाव प्रचार में ईवीएम ही टारगेट पर रहेगी. अलायंस में शामिल पार्टियों के नेताओं ने ईवीएम से वोटिंग प्रक्रिया का विरोध किया और ऐलान किया है कि अगर हम सत्ता में आए तो ईवीएम से वोटिंग कभी नहीं होने देंगे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान में इंडिया ब्लॉक के दिग्गज नेताओं को जमावड़ा लगा. यहां नेताओं ने वोटिंग के लिए ईवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई. सभी नेताओं ने ईवीएम वोटिंग के खिलाफ बात की और कहा, जब इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा तो ईवीएम को वोटिंग प्रक्रिया से हटा देंगे और ECI को स्वतंत्रता देंगे.

'ईवीएम में राजा की आत्मा'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, बिना ईवीएम के नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते हैं. हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि हमें ईवीएम दिखाएं और हमारे विशेषज्ञों को मशीन दिखाएं. उन्होंने हमें दिखाने से इनकार कर दिया. हमने मशीन और उससे निकलने वाले कागज के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने उन कागजों को गिनने से इनकार कर दिया. राजा की आत्मा ईवीएम में है. नरेंद्र मोदी का काम है- आपका ध्यान हटाओ. पिछले 40 वर्षों की तुलना में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. पूरी व्यवस्था नियंत्रण में है. जब पहली बार उनकी सरकार सत्ता में आई तो अरुण जेटली आए मुझसे कहा, भूमि अधिग्रहण के बारे में मत बोलो. मैंने पूछा कि मैं इसके बारे में क्यों नहीं बोलूंगा? उन्होंने कहा कि अगर मैं बोलूंगा तो हम आप पर केस डाल देंगे. ईडी मेरे पास आई और उन्होंने मुझसे 50 घंटे तक पूछताछ की. ईडी अधिकारी ने मुझसे कहा कि आप किसी से नहीं डरते हैं, आप नरेंद्र मोदी को हरा सकते हैं.

 

'इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा तो मशीन चली जाएगी'

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, देखिए आज हम सब एक साथ हैं. यहां मंच पर मौजूद इन नेताओं को जेल जाने का डर नहीं है. ईवीएम सेट हो गई है. अगर ईवीएम से 10 फीसदी वोट बढ़ेंगे तो आपको 20 फीसदी ज्यादा वोट लेकर आना होगा. बाद में हम ईवीएम खत्म कर देंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ये लोग मशीन चोर हैं. कृपया मशीन पर नजर रखें कि आपका वोट कहां जा रहा है या किसी और को वोट जा रहा है. जब हमारा इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा तो यह मशीन चली जाएगी और चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा. इसी तरह वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर से लेकर अन्य टॉप लीडर्स ने भी ईवीएम को लेकर अपनी बात रखी.

'वीवीपैट पर्चियों की 100 प्रतिशत गिनती की जाए'

इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बयान भी चर्चा है. उन्होंने रविवार को कहा, हम ईवीएम का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में हेरफेर के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा, वोटिंग सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वीवीपैट पर्चियों की 100 प्रतिशत गिनती की जानी चाहिए, ताकि वोटिंग सिस्टम पर मतदाताओं के संदेह दूर हो जाएं और भरोसा बहाल हो सके.

'हम ईवीएम के खिलाफ नहीं, उनमें हेरफेर का विरोध'

जयराम रमेश का कहना था कि 19 दिसंबर 2023 को आयोजित इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान सभी दलों ने चर्चा की कि हम ईवीएम के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हेरफेर के खिलाफ हैं. हम पेपर बैलेट पर वापस जाने के लिए नहीं कह रहे हैं. हम सिर्फ वीवीपैट की 100 प्रतिशत गिनती और मिलान का अनुरोध करते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, 'हम वोटिंग मशीनों में हेरफेर के खिलाफ हैं क्योंकि कुछ पार्टियों को लगता है कि वोटिंग मशीनों में हेरफेर किया जा सकता है.

फिलहाल, लोकसभा चुनाव प्रचार में इंडिया ब्लॉक ईवीएम के खिलाफ लड़ाई को किस तरह से जनता के बीच ले जाएगा, ये देखना अहम होगा.