District BeejapurPolitics

विधायक-मंत्रियों के वेतन-भत्ते बढ़ सकते हैं तो कर्मचारियों के क्यों नहीं : मुदलियार…
हड़ताली कर्मचारियों के मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष का मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला…
कर्मचारियों की मांग के समर्थन में उतरी भाजपा…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर। केंद्रीय कर्मचारियों के समान डीए( महंगाई भत्ते) और एचआरए(मकान किराया भत्ता) की मांग को लेकर सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन पर आमादा कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में अब भाजपा भी उतर आई है। सांस्कृतिक भवन प्रांगण में आंदोलनरत् कर्मचारियों के बीच पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडु, वरिष्ठ भाजपाई घासी राम नाग ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को बारी-बारी से संबोधित करते प्रदेष सरकार पर जुबानी हमला बोला और उनकी मांगों को जायज ठहराते उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। नेताओं ने कहा कि भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर विस में भी चर्चा का प्रयास किया। कर्मचारियों की मांगें जायजा है इसलिए मांग पूरी होनी चाहिए। कंेद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है वहां केंद्र में किसी कर्मचारी के साथ भेदभाव नहीं। केंद्रीय कर्मियों की तरह छत्तीसगढ़ के कर्मचारी भी उतना ही काम करते हैं, लेकिन अपने ही प्रदेश में अपनी ही सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहे है, नतीजतन कर्मचारी संगठन विरोध करने मजबूर है, इससे साफ होता है कि प्रदेश में एक निकम्मी और निरंकुश सरकार काबिज है। भाजपा ने नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा मांगों का समर्थन करती है और जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, इनके साथ खड़ी रहेंगी। सरकार पूरी तरह से निरंकुष है। जब जब सरकार के सामने विरोध के स्वर उठते है केवल कमीषन का गठन करते है, लेकिन विधायक और मंत्रियों के लिए नहीं, और इस तरह अपनी तनख्वाह-भत्ते बढ़ा लेते हैं। इसका खामियाजा भुपेश सरकार को 2023 भुगतना पड़ेगा। 2023 तक जितने वर्गों को ठगा, वादा किया सभी वर्गों से अगर सभी वायदे पूरे नहीं करते हैं तो कांग्रेस सरकार सत्ता से बेदखल होगी। वही भाजपा की सरकार बनती है तो छह माह के भीतर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आष्वासन भाजपा देती है। बता दें कि कर्मचारियों की यह हड़ताल 25 से 29 जुलाई तक है। इसके बाद 30 जुलाई को शनिवार और 31 को रविवार का अवकाश है। शिक्षक पहले से ही हड़ताल पर हैं।

error: Content is protected !!