मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 2 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 3 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 3 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 3 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 3 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 4 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 4 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 4 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 4 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 4 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 4 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 4 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 4 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 4 घंटे पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 5 घंटे पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 5 घंटे पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत
मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

हनुमान अंश’ की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म अभी थिएटर छोड़ने के मूड में नहीं है. आमतौर पर रिलीज के 40 दिन बाद फिल्मों के शो और कमाई दोनों काफी कम हो जाते हैं, लेकिन यहां कहानी कुछ और ही है. फिल्म ने 40वें दिन भी करोड़ों रुपये की कमाई कर अपनी पकड़ बनाए रखी है. इतना ही नहीं, फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी काफी पीछे छोड़ चुकी है. अब जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन कहां पहुंच गया है.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. इस दिन फिल्म के देशभर में 9,175 शो चले थे. 40वें दिन 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि इस समय तक ज्यादातर फिल्मों की कमाई काफी नीचे आ जाती है.

फिल्म की इस कमाई के बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
दुनिया भर में 250 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

भारत के अलावा विदेशों में भी ‘हनुमान अंश’ को दर्शक मिल रहे हैं. फिल्म ने अब तक ओवरसीज में 18.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये हो गया है.

यानी करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक कमाई का बहुत बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है.

‘धुरंधर’ और ‘पठान’ से भी आगे निकली ‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ की 40वें दिन की कमाई की तुलना कुछ बड़ी फिल्मों से भी की जा रही है. ‘धुरंधर’ ने 40वें दिन 2.60 करोड़ रुपये, जबकि ‘पठान’ ने 2.55 करोड़ रुपये कमाए थे.

वहीं ‘छावा’ ने 40वें दिन 1.40 करोड़ रुपये और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने 1.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इन आंकड़ों को देखें तो 40वें दिन ‘हनुमान अंश’ की 8.25 करोड़ रुपये की कमाई काफी ज्यादा है.

सिर्फ 10 लाख से हुई थी शुरुआत
सबसे दिलचस्प बात फिल्म की शुरुआत है. ‘हनुमान अंश’ ने भारत में सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. बताया जा रहा है कि फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी है.

शुरुआत में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतनी कम ओपनिंग वाली फिल्म आगे चलकर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेगी. लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ती गई और फिल्म की कमाई भी ऊपर जाती रही.

नीब करौरी बाबा की कहानी ने पकड़ी दर्शकों की नजर
‘हनुमान अंश’ की कहानी नीब करौरी बाबा की जिंदगी के एक हिस्से पर आधारित है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने लक्ष्मण दास यानी नीब करौरी बाबा का किरदार निभाया है. वहीं चंदन आनंद भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है.

फिल्म की कहानी भक्ति से जुड़ी है और माना जा रहा है कि यही इसकी लंबी थिएट्रिकल रन की एक बड़ी वजह है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच बात आगे बढ़ी और धीरे-धीरे नए दर्शक इसे देखने थिएटर पहुंचते रहे.

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ के बीच भी जारी है कमाई
अब थिएटर में नई फिल्मों की एंट्री हो चुकी है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों के बीच भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी है. फिल्म का हिंदी थिएट्रिकल रन काफी लंबा रहा है.

अब फिल्म 11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कमाई कहां तक पहुंचती है, यह देखना बाकी है.