District Beejapur

पेट्रोल पंप की अव्यवस्थाओं को लेकर गिरिजा ने कराया ध्यानाकर्षण, उपभोक्ताओं की परेशानी दूर नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी…

इंपैक्ट डेस्क.

बीजापुर। शहीदों की स्मृति में स्थापित भोपालपट्नम नगर का इकलौता पेट्रोल पंप में कर्मचारियों की किल्लत समेत उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गिरिजा शंकर ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। गिरिजा का कहना है कि तत्कालीन सरकार में नगरवासियों को पेटोल पंप की सौगात मिली थी, ताकि ईंधन के लिए वाहन मालिकों को दूसरे क्षेत्रों का रूख करने मजबूर ना होना पड़े, बावजूद ऐसा ना होकर पंप पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को व्याप्त अव्यवस्था से रोज दो-चार होना पड़ता है। वो चाहे कर्मचारी हो, फुटकर व्यापारी हो या किसान-आम नागरिक, पंप पहुंचने पर परेशानी होती ही है।
गिरिजा के मुताबिक पंप सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। इस वजह से दीगर और दूर-दराज इलाकों की ओर सफर करने वाली निजी वाहनों को आवश्यकता पर पेटोल-डीजल उपलब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में उन्हें मुनाफाखोरों से दुगुने दाम पर ब्लेक में पेटोल-डीजल खरीदना मजबूरी होती है। आम लोगों की जेब इससे ढीली पड़ जाती है। तो दूसरी ओर पंप में कर्मचारियों की कमी के चलते ईंधन के लिए पहुंची गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है। लोगों को काफी इंतजार के बाद पेटोल-डीजल मिलता है। कर्मचारियों की जल्दबाजी ऐसी कि मीटर को डाउन किए बिना ईंधन भरा जाता है, जिससे यह पता नहीं चल पाता कि किस वाहन में असल में कितना पेटोल-डीजल डला है। इसी बात को लेकर कर्मचारियों-उपभोक्ताओं में आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने प्रषासन से मांग की है कि अविलंब समस्याओं का निराकरण किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को पंप पहुंचने पर होने वाली परेषानियों से निजात मिल सके। शीघ्र निराकरण न होने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं क्षेत्र की जनता के साथ धरना-प्रदर्षन को बाध्य होंगे।

error: Content is protected !!