नक्सलियों ने जनआदालत लगाकर 4 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा

इम्पेक्ट न्यूज. नारायणपुर।

अबूझमाड़ इलाके के टाहकाडोंड और कदेर में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर पुलिस मुखबिरी के आरोप में 4 ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी है। यह घटना करीब 15 दिनों पुरानी है, लेकिन ग्रामीणों में अब इसकी जानकारी पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नक्सलियों की धमकी से काफी डरे हुए थे।

15 दिनों के बाद उन्होंने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर 4 ग्रामीणों को रस्सी से बांधकर इतना पीटा की उनकी मौैके पर ही मौत हो गयी।

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि पुलिस को खबर की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लगभग 15 दिनों पहले नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में 4 ग्रामीणों की हत्या कर दी और बाकि ग्रामीणों को पुलिस को खबर नही करने की चेतावनी दी थी, जिसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस को देर से सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!