PoliticsState News

ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर पहली बार खुलकर बोले सिंहदेव: यह पार्टी के अंदर की बात थी, लेकिन बाहर भी चर्चा में आ गई, हाईकमान जल्द लेगा फैसला…

Impact desk.

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर पहली बार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पार्टी के अंदर की बात थी, लेकिन यह चर्चा में आ गया। इस मुद्दे पर हाईकमान ने सभी पक्षकारों से बात की है। जल्द इस पर कोई फैसला आएगा। सिंहदेव ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से ये बात कही।

सिंहदेव ने कहा, ‘ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बाली बात मीडिया की वजह से ज्यादा चर्चा में आई। इसके बाद लोगों में भी इसकी चर्चा होने लगी। विधायक भी दिल्ली में अपनी राय रखकर आए। स्थायी निर्णय निकट भविष्य में सामने आ जाएगा।’

50 से ज्यादा विधायकों के दिल्ली पहुंचने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा, दिल्ली पहुंचे 80-90 प्रतिशत विधायकों ने कहा कि जो हाइकमान का फैसला होगा स्वीकार होगा। मेरी भी राय यही है कि जो हाइकमान तय करेगा।

इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सिंहदेव ने कभी भी खुल कर बात नहीं की। यह पहला मौका है, जब सिंहदेव ढाई-ढाई के फॉर्मूले पर खुल कर बोले हैं। राहुल गांधी से दो दौर की चर्चा के बाद भी मुख्यमंत्री यही कहते रहे कि विकास योजनाओं पर चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!