शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 36 मिनट पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 51 मिनट पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 1 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 2 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 2 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 2 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 2 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 3 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 3 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीति

फारूक अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम में कहा -कश्मीर भारत का हिस्सा है, भारत का हिस्सा रहा है और हमेशा रहेगा

जम्मू कश्मीर
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है, भारत का हिस्सा रहा है और हमेशा रहेगा। 'संविधान और राष्ट्रीय एकता सम्मेलन-2024' में समापन भाषण देते हुए श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने आगामी आम चुनावों के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में चिंता व्यक्त की और यह उम्मीद जतायी कि निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि चुनाव निष्पक्ष हो।

अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं अपने लोगों की ओर से आपके लिए शुभकामनाएं लेकर आया हूं। कश्मीर भारत का हिस्सा है, भारत का हिस्सा रहा है और भारत का हिस्सा रहेगा।'' उन्होंने कहा कि हालांकि, राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए इसकी विविधता को संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ''धर्म हमें विभाजित नहीं करता, धर्म हमें एकजुट करता है। ऐसा कोई धर्म नहीं है जो कि खराब है बल्कि हम लोग इसका गलत अनुसरण करते हैं। अगर हम आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता एक-दूसरे के साथ खड़ा होना, चुनौतियों का सामना करना है जिसका यह देश एक साथ सामना करता है, और उन कुरीतियों से लड़ना है जो हमें विभाजित करना चाहती हैं।''

नेकां अध्यक्ष ने यह दावा किया कि आज संविधान खतरे में है और संविधान को मजबूत रखने के लिए हर किसी को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हमें आने वाले दिनों में इसका खेद होगा। जैसा कि आज हम इस मशीन (ईवीएम) पर खेद करते हैं जो कई साल पहले आयी थी।'' उन्होंने कहा, ''आज हम इस मशीन पर यकीन नहीं करते हैं क्योंकि इसमें छेड़छाड़ की गयी है और वोट देने वाले लोग यह नहीं जान पाते कि उनका वोट उसी प्रत्याशी को गया है जिसके सामने का उन्होंने बटन दबाया था। मैं उम्मीद करता हूं कि निर्वाचन आयोग इस पर ध्यान देगा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगा।''

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक चरित्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा समर्थित फासीवादी ''हिंदुत्व राष्ट्र' में बदलने का प्रयास जारी है जिसका समाज 'मनुस्मृति' और जातिगत दमन तथा वर्गीकरण पर आधारित होगा। येचुरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) देश तथा संविधान को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए तथा पराजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ''भारत को बचाने के लिए हमें इस अमृत काल को लोगों के अमृत काल में बदलना होगा, सभी भारतीय देशभक्तों को एक साथ आना होगा और हमारे देश, हमारे चरित्र, हमारे गौरव तथा हमारे व्यक्तित्व तथा समानता को बहाल करने के लिए लड़ना होगा।''