शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 48 मिनट पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 2 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 2 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 2 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 2 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 3 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 3 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीति

अरुणाचल प्रदेश सियासी उठापटक कांग्रेस और NPP के दो-दो विधायक बीजेपी में शामिल

 ईटानगर

देश में होने वाले साल 2024 के आम चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. चुनाव से पहले नेताओं की राजनीतिक दलों में आवाजाही जारी है. आम चुनाव से पहले बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में बड़ा खेल कर दिया है. अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस-NPP के 4 MLA और ओडिशा में पटनायक के करीबी की 'भाजपा' में एंट्री हो गई है.

विपक्षी विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी खुद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दी है. उन्होंने विधायक के बीजेपी में शामिल होने की तस्वीरें साझा कर सोशल  मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लिखा, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री निनॉन्ग एरिंग, वांगलिन लोवांगडोंग और एनपीपी के मुच्चू मीठी, गोकर बसर ने भी कार्यक्रम में भाजपा का दामन थाम लिया है. इन सभी का भाजपा में शामिल होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समर्थित सुशासन के सिद्धांतों में उनके विश्वास का प्रमाण है. जो 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' पर काम कर रही है.

60 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के पास 53 विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार को बाहर से समर्थन दे रखा है. पूर्वोत्तर में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं.

नवीन पटनायक के करीबी ने छोड़ी बीजद

वहीं, अरुणाचल के अलावा ओडिशा में भी नेताओं की एक दल से दूसरे दल में आवाजाही जारी है. रविवार को पूर्व मंत्री और चार बार के बीजद विधायक देबासिस नायक और पूर्व कांग्रेस विधायक निहार रंजन मोहनंदा बीजेपी में शामिल हो गए. दोनों ने भाजपा के प्रदेश अध्या मनमोहन सामल, पूर्व अध्यक्ष समीर मोहंती और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली.

बीजेपी में शामिल होने के बाद देबासिस नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा में नवीन पटनायक शासन नहीं कर रहे है. उनकी जगह कोई और शासन चला रहा है. जिन लोगों ने बीजद को खड़ा दिया और नवीन पटनायक को मुख्यमंत्री बनाया, उन्हें अब पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा है.

20 फरवरी को दिया बीजद से इस्तीफा

ओडिशा के जाजपुर जिले के बारी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नायक ने  20 फरवरी को बीजद से अपना इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा, भारी मन से, मैं तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं. मुझे ओडिशा के लोगों के साथ-साथ पार्टी की सेवा करने का मौका देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह नहीं बताई.

आपको बता दें कि देबासिस नायक पहली बार 2000 में बारी-डेराबिसी (अब बारी) सीट से विधायक चुने गए थे और 2004, 2009 और 2014 में तीन बार इसी सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी. हालांकि, बीजद ने उन्हें 2019 में टिकट देने से इनकार कर दिया. उन्होंने 2004 से 2008 तक पटनायक के अधीन मंत्री के रूप में भी कार्य किया.

और पढ़ें