Friday, January 23, 2026
news update
Big news

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : 5 लोगों की गई जान…

इम्पैक्ट डेस्क.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ। कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दत्तपुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल में कई लोग कारखाने में काम कर रहे थे। उस समय अचानक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया।

अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, इससे पहले मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे।

दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने बताया कि पांच शव बरामद किए गए हैं।

error: Content is protected !!