गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 48 मिनट पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 1 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 1 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो 1 घंटे पहले खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार 1 घंटे पहले कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव 1 घंटे पहले Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान 1 घंटे पहले सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 2 घंटे पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 2 घंटे पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 2 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 2 घंटे पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 2 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 2 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 2 घंटे पहले 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर 2 घंटे पहले 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा 2 घंटे पहले आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य
राजनीति

ममता बनर्जी और मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर की गई टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग ने ऐक्शन लिया

नई दिल्ली
हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर की गई टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग ने ऐक्शन लिया है। ममता बनर्जी पर बयान देने वाले बीजेपी सांसद दिलीप घोष और कंगना रनौत पर विवादित पोस्ट को लेकर घिरीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस दिया गया है। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणियों को ‘अशोभनीय और गलत’ बताया है।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर विवादित पोस्ट किया गया। हालांकि, बाद में सुप्रिया ने दावा किया कि उनके अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है। उन्हीं में से किसी ने यह पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ”मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया। जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत बात नहीं करती हूं।”

उधर, बीजेपी सांसद घोष को एक कथित वीडियो क्लिप में बनर्जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाते हुए सुना गया था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। घोष ने अपने विवादास्पद बयान पर बुधवार को खेद भी जताया। बीजेपी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी और अन्य लोगों को उनके शब्दों के चयन पर आपत्ति है। उन्होंने कहा, ”अगर ऐसा है तो मुझे इसके लिए खेद है।” पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोष ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से कोई निजी दुश्मनी नहीं है।

‘बनर्जी के राजनीतिक बयानों का विरोध किया था’
दिलीप घोष ने कहा, ”पहली बार नहीं है कि मेरे बयानों पर विवाद खड़ा हुआ है, क्योंकि मैं गलती करने वालों के मुंह पर अपनी बात कहता हूं।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने केवल बनर्जी के राजनीतिक बयानों का विरोध किया था। हालांकि, घोष ने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणियों पर महिला सम्मान की बात उठी है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके पिता शिशिर अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक बात कही है तो क्या उनका अपमान नहीं है? घोष ने दुर्गापुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”क्या शुभेंदु केवल इसलिए सम्मान की अपेक्षा नहीं कर सकते क्योंकि वह पुरुष हैं?” बीजेपी ने मेदिनीपुर से निवर्तमान सांसद घोष को इस चुनाव में बर्द्धमान-दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

महिला आयोग तक पहुंचा सुप्रिया श्रीनेत का मामला
कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी का यह मामला महिला आयोग तक पहुंच गया। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर श्रीनेत और अहीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसने अपने पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। सुप्रिया श्रीनेत एवं श्री. एच.एस. अहीर ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें। महिलाओं का सम्मान करें।”