ओडिशा व छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भूकंप के झटके… रिक्टर पैमाने में 4.0 तीव्रता… कोई हानि की सूचना नहीं…

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

शनिवार की सुबह करीब 11 बजकर 14 मिनट में ओडिशा के केंद्र से भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का झटका रिक्टर पैमाने में 4.0 मापा गया है।

ओडिशा के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिला के कुछ हिस्सों में करीब 3 सेकेंड तक कंपन महसूस किया गया।

लुकमा जिला के लुकमा, तोंगपाल व छिंदगढ़ से पुष्टि की गई है। कलेक्टर सुकमा ने सूचना मिलने की जानकारी दी है।

बस्तर जिला के जगदलपुर इलाके में धरमपुरा से लेकर नगरनार तक कई लोगों ने पुष्टि की है। वहीं तोकापाल व दरका ब्लाक से भी पुष्टि की गई है।

दंतेवाड़ा जिले के भी कई हिस्सों में कंपन महसूस किया गया है।

ओडिशा के जैपुर व कोटपाड़ इलाके में कंपन महसूस किया गया है।

भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!