viral news

शादी के 8 दिन बाद बहू ने किया कांड : रात में नई दुल्हन ने पति को खिलाईं गोलियां, फिर की ऐसी हरकत, सभी भौचक्के…

इम्पैक्ट डेस्क.

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने ऐसी हरकत की, जिससे पति और ससुराल वालों के होश उड़ गए। शादी के महज आठ दिन बाद नवविवाहिता ने रात में पति को नशे की गोलियां खिला दीं। इसके बाद रात में ही वह अपने मामा के साथ चली गई।

सुबह पति की नींद टूटी तो घर में पत्नी न देख हैरान रह गया। युवक को चक्कर आ रहे थे। उसने ससुराल वालों को फोन पर पूरा घटनाक्रम बताया। तब पता चला कि विवाहिता अपने मामा संग गई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी खुटार थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से 22 अक्तूबर को हुई थी। पत्नी ने रात में उसे नशे की गोलियां दे दीं, जिससे वह गहरी नींद में सो गया।रात में किसी वक्त पत्नी अपने मामा के साथ चली गई। आरोप है कि पत्नी घर में रखे 50 हजार रुपये भी साथ ले गई है।

इसकी जानकारी उसे सुबह आंख खुलने पर हुई। आंख खुलने पर उसे चक्कर आ रहे थे। उसे बेड पर नींद की गोलियां पड़ी मिलीं। युवक ने बताया कि घटना की शिकायत ससुरालियों से की। उन लोगों ने पत्नी को दो चार दिन में बुलवाने को कहा गया।

error: Content is protected !!