Breaking News

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से एनसीबी कर रही पूछताछ

इम्पेक्ट न्यूज़ डेस्क।

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूछताछ कर रही है। बीती रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी पूछताछ कर रही है।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इंडिया टुडे को बताया कि आर्यन खान पर किसी भी आरोप में मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही उन्हें अब तक गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को मुंबई के समुद्री में क्रूज पर चल रही एक ड्रग्स पार्टी में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए और 10 लोगों को हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक, यह जहाज मुंबई से गोवा जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो हरियाणा और दिल्ली के ड्रग तस्कर हैं। इतना ही नहीं, इस पार्टी में एंट्री के लिए हर शख्स ने 80 हजार रुपये से ज्यादा की फीस चुकाई थी।

NCB टीम को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारी पैसेंजर बनकर क्रूज पर सवार हो गए। शनिवार को रेव पार्टी चलते वक्त ही उन्होंने रेड मारी। अब तक की जानकारी के मुताबिक शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बरामद ड्रग्स एमडी कोक और हशीश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *