कोरोना के चलते छत्तीसगढ़ में विशेष परिस्थिति में बिना चर्चा के एक लाख करोड़ का बजट पारित…

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक लाख करोड़ रुपए के विनियोग और बजट डिमांड को पारित कर दिया। कोरोना संकट के चलते विनियोग और विभागों के बजट डिमांड पर चर्चा नहीं करने का फैसला ​कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में ही ले लिया गया था।

आज कार्यमंत्रण समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

इस बैठक में बिना चर्चा के बजट पास करने का निर्णय लिया गया। यह पहला अवसर है जब छत्तसीगढ़ में बिना चर्चा के बजट पास किया गया।

आज कोरोना के कारण प्रश्नकाल भी नहीं हुआ। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक की बाद विधानसभा की कार्रवाई चालू हुई। सबसे पहले सुकमा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने गिलोटिन के जरिये बजट पास करने का प्रस्ताव रखा और सदन ने इसे पास कर दिया।

कोरोना के कारण आज पत्रकारों को हाउस के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसी तरह विधानसभा के आधे से भी कम अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!