Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

आरक्षक ने खुद को मारी सर्विस रायफल से गोली…बैरक में की आत्म हत्या…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

जिले के पुसपाल थाने में तैनात सीएएफ 4 बटालियन का जवान दिनेश वर्मा ने सर्विस रायफल से गोली मार कर आत्म हत्या कर दी। एसपी के एल ध्रव ने पुष्टि की।

जानकारी के मुताबिक भिलाई के शांति नगर निवासी दिनेश वर्मा जो जिले के पुसपाल थाने में सीएएफ 4 बटालियन में तैनात था। पुछले 26 तारीख को ही जवान घर लौटा था। और आज सुबह करीब 8.50 को अपने बैरक में जाकर सर्विस रायफल से गोली मार कर आत्म हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जवान की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वही खबर की पुष्टि एसपी के एल ध्रव ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *