रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 44 मिनट पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 45 मिनट पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 45 मिनट पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 55 मिनट पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 1 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 1 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 2 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 2 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 2 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 3 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 3 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 3 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 3 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 3 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 3 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 3 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 4 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 4 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 4 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड
छत्तीसगढ़

सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का एक साथ हुआ अभिषेक

रायपुर

सनातन धर्म प्रचार परिषद द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के साथ सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य सप्ताह भर में पूरा होने से भक्तों में काफी ज्यादा उत्साह था। शनिवार को सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुजन शिवलिंग अभिषेक पूजन-अनुष्ठान में शामिल होने के लिए लाखेनगर हिंद र्स्पोटिंग मैदान में एकत्रित हो गए थे। पहली बार वे इतनी बड़ी संख्या में शिवलिंग का एक साथ अभिषेक में सहभागी बनना चाह रहे थे।

विशाल पंडाल में चारों तरफ केवल हर-हर महादेव, जय शिव-शंभू,जय भोलेनाथ के जयकारे लग रहे थे। वेदाचार्यों ने पूरी विधि विधान से अभिषेक अनुष्ठान पूरा कराया। हजारों की संख्या में महिला पुरुष सदस्य परिवार के साथ सामूहिक रूप से पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। अभिषेक के लिए पूरी पूजन सामग्री परिषद के सदस्यों ने उपलब्ध करायी। इन्ही हाथों से सात दिनों में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग तैयार हुआ था और यह महाअनुष्ठान पूरा होने के बाद देर शाम खारुन नदी महादेव घाट में  विसर्जन करने भक्तजन पैदल ही चल पड़े। रास्ते भर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। अश्वनी नगर में मिष्ठान व शरबत का वितरण भी किया गया।

संत राजीवनयन व संजीवनयन महाराज ने बताया कि वैसे तो यह एक कठिन लक्ष्य था सात दिनों में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, लेकिन महादेव की कृपा से भक्तों ने यह कर दिखाया। कोई रिकार्ड या उपलब्धि बताने के लिए यह आयोजन उन्होने नहीं किया था, भक्तों को भगवान से जोडने का एक छोटा सा प्रयास था। रोजाना सुबह छह बजे से लोग पंडाल पहुंच जाते थे और दोपहर तक शिवलिंग निर्माण पश्चात भोजन और फिर कथा श्रवण रात्रि आठ बजे तक मतलब चौदह घंटे नियमित प्रभु की भक्ति के लिए समय देना इससे बड़ी आस्था का उदाहरण भला और क्या हो सकता है। सात दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा का सार प्रस्तुत करते हुए राजीवनयन जी महाराज ने कहा कि यह तो महिमा है भागवत कथा की कि जितनी भर भी सुनो कम ही है। श्रीकृष्ण जी ने मानव जीवन के लिए कई संदेश दिए हैं। हर अध्याय, हर प्रसंग की अपनी अलग महिमा है। भागवत कथा श्रवण मोक्ष का माध्यम है,गोविंद से मिलाने का रास्ता है,सुनी हुई बातों को आत्मसात कर लिया तो जीवन धन्य हो जायेगा।