कांग्रेेस के नेताओं ने पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई


इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

स्वतंत्र सेनानी आधुनिक भारत के निर्माता भारत वर्ष के महान शिल्पकार साथ ही पंचशील सि़द्धांत को दुनिया में फैलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के नेताओं ने उन्हे श्रद्धाजंलि दी और उनके कार्यो को याद किया।

आज जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के निवास पर कांग्रेस के नेताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। उनके छायाचित्र पर दीप प्रवज्जलित कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी गई। उनके देश में किए गए कार्यो को याद किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, राजू साहू, राजेश नारा, सोनाकुकानार सरपंच कोसा मौजूद थे ।

जिला कांग्रेस पार्टी की और से प्रदेश पार्टी को दी गई सहयोग राशि


इन दिनों कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों को घर भेजने की व्यवस्था करने की बात कही थी। जिसके बाद प्रवासी मजदूरों को छत्तीसगढ़ लाने के लि प्रदेश कांग्रेस को जिला कांग्रेस की और से 2 लाख की नगद राशि की मदद की गई। जिला अध्यक्ष महेश्वरी बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को 2 लाख नगद प्रदाय की गई। ताकि प्रवासी मजदूरों को लाया जा सके।

फोटो- पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दीप प्रवज्जलित करते हुए।



देश की आजादी के ल़ड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पंड़ित जवाहर लाल नेहरू ने देश के लोगो के लिए कई कार्य किए है। साथ ही उस वक्त जब देश में सुई तक बाहर से आती थी उस समय आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेहरू जी ने देश में बड़े-बड़े कारखाने खोले थे। ऐसे महापुरूष को जिला कांग्रेस पार्टी नमन करती है। – हरीश कवासी जिपं अध्यक्ष


You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!