D-Bastar DivisionDistrict Sukma

भाजपा के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार..सुसंतो राय ने कहा भाजपा नेता कर रहे गुमराह…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

कल प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा कोंटा प्रवास पर थे। इस दौरान कांग्रेस सरकार व मंत्री कवासी लखमा के कार्यो से प्रभावित भाजपा के 55 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा था। जिसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा कार्यकर्ता होने से इनकार किया था। जिसका जवाब दोरनापाल कांग्रेस के नेता सुसंतो रॉय ने जवाब दिया है।

कांग्रेस नेता सुसंतो रॉय ने कहा कि भाजपा के द्वारा झुठा प्रचार किया जा रहा है की जो लोग कांग्रेस प्रवेश किए वे भाजपा के कार्यकर्ता नहीं है जबकी सभी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे है। मैंने तस्वीर भी जारी की है जिसमे भाजपा की महिला कार्यकर्ता पूर्व में बढ़चढ़कर भाजपा का प्रचार किया करती थी उक्त महिला ने मंत्री कवासी लखमा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली है जिसे भी भाजपा द्वारा झुठा प्रचार कर भाजपा का नहीं होना बताया जा रहा है। यही भाजपा की सच्चाई है की झुठ बोलो और शासन करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!