रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 11 मिनट पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 1 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 2 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 2 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 4 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 5 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 5 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 6 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में
राजनीति

काजीरंगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोजलिन तिर्की ने दावा किया की भाजपा को विज्ञापन में महारत हासिल

असम
असम की काजीरंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोजलिन तिर्की ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत असम सरकार और केंद्र सरकार को विज्ञापन में ‘महारत' हासिल है जबकि अच्छे शासन के नाम पर वह ‘विफल' है। तिर्की ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने पाले में कर ‘राजनीतिक स्टंट' कर रही है क्योंकि लोग सत्तारूढ़ दल के साथ नहीं हैं। कांग्रेस नेता ने दिए साक्षात्कार में अपनी जीत का भरोसा जताते हुए दावा किया कि विभिन्न मुद्दों के कारण लोग ‘भाजपा से आजादी' चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में हम लोगों को इधर-उधर जाते हुए देख रहे हैं।

सभी कांग्रेसी, भाजपा में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी कांग्रेसी, भाजपा में शामिल होंगे। मैं पूछना चाहती हूं कि उन्होंने चुनाव के दौरान यह मुद्दा क्यों उठाया। यदि वे बहुमत में हैं तो उन्हें लोगों को शामिल होने के लिए नहीं कहना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक राजनीतिक हथकंडा है जो चल रहा है।'' असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा गत महीने से कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भूपेन कुमार बोरा सहित विपक्षी पार्टी के सभी नेता लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल होंगे। हाल में असम में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा सुशासन प्रदान करने में विफल रहे
तिर्की ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) देख रहे हैं कि उनकी पकड़ धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। जनता उनका समर्थन नहीं कर रही है और इसलिए वे यह सब दिखा रहे हैं। कुछ हथकंडे तो अपनाने ही थे क्योंकि उनको सुर्खिया बंटोरने में महारत हासिल है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें ‘ज्यादातर विज्ञापनों में' संलिप्त हैं। सरूपथार की पूर्व कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि वे (भाजपा) सुशासन प्रदान करने में विफल रहे हैं क्योंकि कई मुद्दे आम लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर लोगों के मौलिक अधिकारों पर हमला करने और विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने का आरोप लगाया।

जनता भाजपा सरकार से ऊब गई
तिर्की ने कहा, ‘‘सभी तरीकों का इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने के लिए किया जा रहा है, जो बिल्कुल भी लोकतांत्रिक नहीं है… लोग कह रहे हैं कि यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हर कोई बराबर है और वे बदलाव के लिए वोट करेंगे।'' कांग्रेस उम्मीदवार ने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार से ऊब गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जहां भी गई हूं, लोग कह रहे हैं कि यह (चुनाव) एक और स्वतंत्रता आंदोलन जैसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस भाजपा सरकार से आजादी चाहिए।''
 
तासा को लोगों ने संसद में आवाज उठाते नहीं देखा
तिर्की का मुख्य मुकाबला चाय बागान में काम करने वाले आदिवासी समुदाय के प्रमुख नेता और भाजपा के राज्यसभा सदस्य कामख्या प्रसाद तासा से है। तासा पूर्व में जोरहाट से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि वह एक अनुभवी उम्मीदवार का मुकाबला कैसे कर रही हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि लोगों ने तासा को संसद के दोनों सदनों में असम के लिए आवाज उठाते या राज्य के लिए कुछ करते नहीं देखा है। उन्होंने कहा, ‘‘वह चाय बागान मजदूर समुदाय से हैं लेकिन काजीरंगा निर्वाचन क्षेत्र के स्थानीय निवासी नहीं हैं। उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल पूरा करना चाहिए और चाय बागान मजदूरों के लिए काम करना चाहिए।''