District Bastar (Jagdalpur)

शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगी से मनाई बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती…

Getting your Trinity Audio player ready...

सीजी इम्पैक्ट न्यूज़ 

जगदलपुर, 19 दिसम्बर . बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन में सतनामी समाज के धर्मगुरु बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती गरिमा और सादगी के साथ मनाई गई
बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बाबा गुरु घासीदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब लोग ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी जातिवादी सामाजिक समस्याओं से घिरे थे,ऐसे समय में इस महान पुरुष ने लोगों को एकता और भाईचारा का पाठ पढ़ाया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सामाजिक कार्य में बिता दिया।उन्होंने अपना जीवन बड़े ही सादगी से बिताया। उन्होंने एक वृक्ष के नीचे तपस्या के माध्यम से अपनी शिक्षा ली थी। उनके महान उपदेशों ने समाज के छुआछूत, मूर्ति पूजा जैसे जाती पाती से जुड़े सामाजिक कुप्रथाओं की हद तक को दूर किया था। बाद में उनके तपस्या के स्थान को एक पुष्प वाटिका के रूप में निर्मित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।
इस दौरान महापौर सफ़ीरा साहू,सत्तार अली,वरिष्ठ कॉंग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगत प्रसाद त्रिपाठी,नरेंद्र तिवारी जोहन सुता,पार्षद लता निषाद, ललिता राव, कमलेश पाठक,शहर कॉंग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी,अनुराग महतो,अभिषेक नायडू,कोषाध्यक्ष असीम सुता,अभिषेक गुप्ता, आदर्श दलई, शहनाज़ बेगम,बबली भाई, हनुमान द्विवेदी, दुर्योधन कश्यप,रविशंकर तिवारी, राजा कश्यप,मनोज यादव,किशन यादव,सलीम जाफर अली,एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खम्बारी आदि मौजूद रहे…

error: Content is protected !!