शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 1 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 2 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 2 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 4 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 4 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विस बजट सत्र: सदन में गूंजा PDS वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा, मूणत ने विपक्ष को घेरा,मामले की होगी जांच

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। भाजपा विधायक राजेश मूणत और धरमलाल कौशिक ने पूर्व की कांग्रेस सरकार में पीडीएस वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। प्रश्नकाल में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने खाद्य और पीडीएस से संबंधित सवाल दागे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर खाद्य मंत्री ने विधानसभा समिति से जांच कराने की बात कहीं।

पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने पीडीएस चावल सिस्टम छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को दिया। मांग के आधार पर कांग्रेस सरकार को केंद्र सरकार ने कुल 28 लाख 10 हजार 780 मीट्रिक टन चावल दिया। आबादी और उस प्रस्ताव के आधार पर चावल का अलॉटमेंट हुआ। जिस परिवार में एक, दो और तीन व्यक्ति हैं, फिर वह अपात्र कैसे हो गए? संचालनालय से आदेश निकला कि इन-इन व्यक्तियों को नहीं मिला है, जबकि केंद्र से मिला है। लगभग 29 हजार 491 मीट्रिक टन चावल जो बचा हुआ है, वह कहां गया और किस कोटे में गया? भूपेश सरकार ने कहां समावेश किया? 4 साल से राशन दुकान का सर्वे नहीं किया गया। 4 साल तक ऑडिट ही नहीं हुआ। राशन दुकानों में हजारों मीट्रिक टन चावल रखा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि  जिन दुकानों की जांच हुई, उनसे पांच हजार और 8 हजार लेकर उन दुकानों की बहाली कर दी गई, जो चावल छत्तीसगढ़ सरकार को मिला वह चावल कहां गया? किसके कोटे में गया? पीडीएस वितरण प्रणाली की जांच होनी चाहिए और ऐसे व्यक्ति पर का कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं विधायक धरमलाल कौशिक ने जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगी पर अपनी ही सरकार के मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं होने की बात कही। इसे लेकर लंबी बहस भी हुई। बाद में विधानसभा की जांच समिति की ओर जांच कराए जाने की बात पर वह माने। विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शायरी अर्ज करने की इजाजत मांगी। अध्यक्ष ने कहा कि आज आपने शेरो-शायरी से शुरुआत की है, पांच साल ऐसा ही चलता रहे। नेता-प्रतिपक्ष ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए शायरी  सुनाया।

खामोश लम्हे, झुकी हैं पलके, दिलों में उलफत नई-नई,
अभी तकल्लुफ है गुप्तगू में, अभी मोहब्बत नई-नई है
बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में घूम आएं
फिजा में खुश्बू नई-नई है, गुलो में रंगत नई-नई है

शायरी सुनने के बाद डॉ. रमन सिंह कहा कि आप इस उम्र में भी रोमांटिक हैं, यह अच्छी बात है। इसके बाद गुंडरदेही से कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी शायरी सुनाया।
वो जो रास्ते थे वफा के थे, ये जो मंजिलें हैं सजा की है
उनका हमसफर कोई और था, इनका हमनसीब कोई और है

मुंगेली से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहिले ने भी शायरी से जवाब दिया-
नई उमंग है, नई जोश है
आप थोड़े दिल से खामोश हैं, क्यों चुप हैं

धान खरीदी की समय बढ़ाने की मांग
विपक्ष ने सदन में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोक भी हुई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत किसान धान नहीं बेच पाए हैं, ऐसे में खरीदी की समय-सीमा बढ़ानी चाहिए। इस पर खाद्य मंत्री के इनकार करने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई।

विपक्ष ने किया हंगामा
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल में पूछा कि किसानों ने धान बेचा है, उसका पंजीकृत रकबा कितना है? खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने माना कि धान खरीदी का रकबा पिछले साल से कम हुआ है, लेकिन धान बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है। बेचे गए धान का रकबा 27.92 लाख हेक्टेयर है। इस पर पटेल ने इस पर कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है कि बेचे गए धान का रकबा घटा है, पिछले बार 29.06 लाख हेक्टेयर रकबा था। अनुपात में देखें तो कम धान खरीदी हुई है। इस पर खाद्य मंत्री ने कहा कि पिछले साल से धान खरीदी का रकबा कम है, लेकिन पिछले साल से एक लाख से ज्यादा किसानों ने धान बेचा है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि मंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि खरीदी की समय सीमा बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, ये प्रश्न ही खत्म होता है, फिर धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया।