इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। एसीएस मनोज पिंगुआ को व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मंत्रालय में बिना विभाग के संयुक्त सचिव विनीत नंदनवार को ब्रेवरेज कार्पोरेशन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।







