Big newsState News

CG : एक हड़ताल खत्म तो दूसरी होगी शुरू… प्रदेश के नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी जल्द ही करेंगे सम्पूर्ण कार्यबंद हड़ताल… छोटे एवं बड़े शहरों में न.नि.प्लेसंमेंट कर्मचारियों से कराये जाने सम्पूर्ण कार्य सफाई, बिजली एवं पानी आदि रहेगी बंद…

इम्पैक्ट डेस्क.


रायपुर के मैगनेटो मॉल में छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों का एक दिवसीय बैठक आयोजन किया गया था। जिसमे प्रदेश के समस्त जिलों से प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के जिला प्रमुख उपस्थित रहे। तथा प्रदेश स्तर पर संघ के पदाधिकारियों का गठन किया गया है। जिनमे प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐडे, महासचिव शरद पोया ,संयुक्त सचिव राहुल मेंढे,कोषाध्यक्ष बालकृष्ण ,उपाध्यक्ष देवेंद्र ध्रुव ,अजय मेश्राम,खेमू निषाद, मुमताज़ खान, मिडिया प्रभारी मुकेश सिंह पंवार, राजू साहू ,संगठन मंत्री टिकेश्वर वर्मा, दीपक वर्मा, सुंदर नेताम ,संभाग अध्यक्ष बस्तर शरद पोया, दुर्ग संतोष साहू, रायपुर हिमांशु अजय ध्रुव चुने गए है। वही छ.ग.न.नि.प्ले.क.म.संघ के लिए चुने गये प्रदेश अध्यक्ष महोदय एवं महासचिव महोदयो कहना है कि बहुत जल्द ही प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी तैयार कर प्लेसमेंट ठेका प्रथा बंद कराने एवं वेतन वृद्धि कराने के मांगो को लेकर सम्पूर्ण कार्य बंद हड़ताल किया जायेगा।

साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के जिला प्रमुखों का कहना है कि नगरीय निकायों में कार्यरत अपने कर्मचारी साथियों को कोरोना महामारी में सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा बनाया गया था, जिसमें हम अपनी जान की बाजी लगाकर सौंपे गये कार्याें का इमानदारी पूर्वक दिन-रात संपादन कर रहे थे। तत्पश्चात् हमारे कुछ कर्मचारी साथियों ने उसी दौरान कोरोना से संक्रमित होकर अपना दम तोड़ा है। लेकिन हमें अपने नगरीय निकाय/ शासन प्रशासन से किसी भी प्रकार की कोई अंशदान या सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसी प्रकार भविष्य में सौपे गये कार्य का निष्पादन करते-करते और कितने प्लेसमेंट कर्मचारी साथियों की जाने गवानी पड़ सकती है, तो क्यू न हम अपने हक की लड़ाई लड़े। साथ ही सभी कर्मचारी साथियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमित होकर दम तोड़े अपने प्लेसमेंट कर्मचारी साथियों का शोक व्यक्त करते हुए उनके आत्मा के शांति की भी प्रार्थना की गई है।।

error: Content is protected !!