Big news

CG : गलती से खुद की बंदूक से चली गोली, सुरक्षाबल का जवान घायल…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड के आरक्षक जयराम से दुर्घटनावश गोली चल गई। घटना में जवान घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि आज ओरछा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में गश्त अभियान चला रहा था तब जयराम के हथियार से गोली चल गई। इस घटना में उसकी उंगलियों में चोट पहुंची है । अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को ओरछा के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

error: Content is protected !!