frod

frod

5G के चक्कर में हो गया अकाउंट साफ… इस Fraud में फंसे कई लोग, आप मत करना ये गलती…

इम्पैक्ट डेस्क. 5G के चक्कर में कई लोगों के अकाउंट साफ हो गए हैं। अब हैदराबाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। दरअसल, भारत में पिछले सप्ताह इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने 5G मोबाइल नेटवर्क लॉन्च किया। Airtel 5G सर्विस लॉन्च भी कर चुकी है और देश के 8 प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में एयरटेल ग्राहकों को Airtel 5G Plus सर्विस मिलना भी शुरू हो गई है। Reliance Jio ने भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी

Read More
frodState News

CG : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी की निवासी विवाहिता का भरोसा जीतकर युवक ने छत्तीसगढ़ के एक मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी कर ली गई। युवक ने विवाहिता का फार्म भी भरवाया और 2-3 बार उसे मंत्रालय भी ले गया, लेकिन नौकरी नहीं लगी। विवाहिता को ठगी का एहसास होने पर उसने पैसे वापस मांगे तो अब युवक रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

Read More
frod

साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षा निदेशक को बनाया निशाना… बिजली बिल बकाया बता खाते से उड़ाए 3 लाख रुपये…

इम्पैक्ट डेस्क. बिहार में साइबर ठग लोगों को झांसे में लेने के लिए रोजाना नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने बिजली बिल बकाया बताकर एलएस कॉलेज से रिटायर्ड शारीरिक शिक्षा निदेशक पारस प्रसाद गुप्ता के खाते से करीब तीन लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  सिकदरपुर न्यू एरिया कॉलोनी निवासी पारस प्रसाद गुप्ता ने विश्वविद्यालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों मोबाइल ऐप से बिजली का बिल जमा किया था। इसके

Read More
frod

बेरोजगार युवाओं को ठगने के लिए शातिरों का हाईटेक दिमाग… एयरपोर्ट के नाम पर निकाल दिया फर्जी विज्ञापन…

इंपैक्ट डेस्क. बेरोजगार युवाओं को ठगने के लिए कुछ शातिरों ने एयरपोर्ट में भर्ती का फर्जी विज्ञापन निकाला है। एयरपोर्ट समेत गोरखपुर में जगह-जगह भर्ती के पोस्टर नजर आने पर गोरखपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इससे सावधान रहने को कहा है। अथॉरिटी ने ऐसे विज्ञापन को पूरी तरह से फर्जी बताया है। जानकारों के मुताबिक ये सभी पोस्टर बीते एक सप्ताह के अंदर जगह-जगह चिपकाए गए हैं। पोस्टर पर ‘डायरेक्ट एयरपोर्ट भर्ती’ लिखकर एक मोबाइल नंबर दिया हुआ है। पोस्टर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सीधी भर्ती की

Read More
Big newsfrodNational News

500 लोगों से 4 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार… आरोपियों से 12 चेक, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 18 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन और 1 मोहर बरामद…

इंपैक्ट डेस्क. फर्जी आधार कार्ड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह ने 500 लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपी केमिकल और फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोगों को निशाना बनाते हुए कमीशन के आधार पर उनका माल ज्यादा मुनाफे में बेचने का झांसा देते थे। मधुबन बापूधाम और इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 15 बैंक खातों को सीज कर दिया है। आरोपियों

Read More
frod

दो शादी कर, ले चुका था 1 करोड़ दहेज… तीसरी लड़की से सगाई से पहले लेखा सहायक हुआ गिरफ्तार…

इंपैक्ट डेस्क. शादी का लड्डू हमेशा मीठा नहीं होता। लखीसराय से बेगूसराय पुलिस ने एक ऐसे सरकारी सेवक को गिरफ्तार किया है जो बार बार शादी कर दहेज की वसूली करता था और पत्नी को घर से भगा देता था। दो शादी करके आरोपी लगभग एक करोड़ का दहेज वसूल चुका था। लेकिन तीसरी लड़की को अपने जाल में फंसाने से पहले वह जेल चला गया। मंगलवार को बेगूसराय की बलिया थाना पुलिस ने योजना विभाग के लेखा सहायक रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रहस्य से

Read More
Big newsfrodNational News

खुलासा : जिन नंबरों से युवती को करते थे व्हाट्सएप कॉल… उन पर लगा देते थे आईपीएस अधिकारियों के फोटो… झांसा देकर चीनी एप से बनाते थे शिकार… 16 डेबिट कार्ड, 22 चेकबुक, 26 पासबुक, 20 मोबाइल, तीन लैपटॉप, 11 लाख बैंक खातों में फ्रीज, तीन कारें और चार लाख कैश बरामद…

इंपैक्ट डेस्क. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आठ भारतीय ठगों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है, जो चीन के एप से लोन दिलाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर रहे थे। अब तक लाखों लोगों से हजारों करोड़ की ठगी की जा चुकी है। एक बैंक खाते से पता चला है कि महज 15 दिनों में उसमें 8.25 करोड़ रुपये जमा हुए। ऐसे 25 खातों का पता चला है। पुलिस ने इनके पास से 16 डेबिट कार्ड, 22 चेकबुक, 26 पासबुक,

Read More
Crimefrod

पुलिस की गिरफ्त में फर्जी NRI दूल्हा : 46 सिम… 50 हजार मोबाइल नंबर और 30 हजार ईमेल आईडी… हैरान कर देगी इस शातिर की करस्तानी….

इंपैक्ट डेस्क. लॉटरी निकलने से लेकर वैवाहिक वेबसाइट पर एनआरआई दूल्हा बनकर 500 से अधिक लोगों से 50 करोड़ ठगने वाले नाइजीरियन ईस्टर चर्चिल पॉल को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को नोएडा की युवती से जीवनसाथी डॉटकॉम पर दोस्ती कर खुद को यूके में डॉक्टर बताकर ठगने के मामले में पकड़ा गया है। आरोपी नौ साल से भारत में रहकर ठगी कर रहा था। इसके पास से 46 सिम कार्ड, 50 हजार मोबाइल नंबर, 30 हजार ई-मेल आईडी मिले हैं। धोखाधड़ी में

Read More
frod

डॉक्टर ने डॉक्टर को लगाया 3 करोड़ 95 लाख का चूना… दोस्त और उसकी पत्नी समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज…

इंपैक्ट डेस्क. नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सेक्टर 49 में एक डॉक्टर ने अपने डॉक्टर दोस्त और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ अस्पताल और डिस्पेंसरी बनाने के नाम पर निवेश कराने का झांसा देकर लगभग तीन करोड़ 95 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read moreCG : लक्की ड्रा में इनाम पाने के लालच में

Read More
District Raipurfrod

CG : कूरियर कंपनी ने लिंक भेजकर शिक्षिका के खाते उड़ाए 2 लाख 60 हजार… गूगल पर सर्च किया था कोरियर कंपनी का नंबर…

इंपैक्ट डेस्क. रायपुर। राजधानी शिक्षिका से ठगी का मामला सामने आया है। कोरियर सर्विस के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एन कविता देव ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। Read moreरांवाभाटा क्षेत्र में मिला एक कोरोना पॉजिटिव… कलेक्टर ने उरला और इतवारी बाजार क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया… देखें कहां से कहां तक…गूगल पर सर्च किया था कोरियर कंपनी का नंबर

Read More
District Baloda Bazarfrod

CG : BN गोल्ड रियल स्टेट का डायरेक्टर गिरफ्तार… 36 करोड़ से अधिक की राशि किया था गबन…

इंपैक्ट डेस्क. बलौदाबाजार। बीएन गोल्ड रियल स्टेट एंड एलायड लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी के आरोपी डायरेक्टर बलजीत संधू को नोएडा से गिरफ्तार करने में मिली सफलता। प्रकरण मे दीपक कुमार झा के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक हितेश जंघेल चौकी प्रभारी करहीबाजार द्वारा प्रधान आरक्षक मिर्जा अब्बास, आरक्षक विकास कुर्रे की टीम बनाकर लगातार 10 दिनों तक चंडीगढ़ पंजाब में कैंप कर अथक लगन एवं मेहनत करते हुए आरोपी का सुराग पता करने में लगी रही। इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार नोएडा, मोहाली, जीरसपुर,

Read More
District Raipurfrod

मोबाइल नंबर पोर्ट होने का झांसा दिया फिर 10 रुपए का भुगतान करते ही रिटायर्ड महिला अधिकारी के खातों से लाखों की ठगी…

इंपैक्ट डेस्क. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर ठगों ने वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया है। मोबाइल नंबर पोर्ट होने का झांसा देकर रिटायर्ड महिला अधिकारी से लाखों की ठगी की है। महिला की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बीएसएनएल से जियो में पोर्ट होने के बाद वैलेडिटी खत्म होने का झांसा देकर पहले 10 रुपए का भुगतान यूपीआई से करने को कहा। अज्ञात आरोपियों के झांसे में आई डॉ.शेषा सक्सेना ने जानकारी देते हुए यूपीआई से भुगतान कर

Read More
frodNational News

100 से अधिक फर्जी कंपनियां खोलकर 250 करोड़ रुपये डकारे… अकेले व्यक्ति ने दिया बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम…

इंपेक्ट डेस्क. लक्ष्य तंवर गैंग द्वारा 400 करोड़ के लोन घोटाले के बाद गाजियाबाद जिले में ढाई सौ करोड़ का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस फर्जीवाड़े को कथित तौर पर एक अकेले व्यक्ति ने सौ से अधिक कंपनियां खोलकर अंजाम दिया। हैरत की बात यह है कि सभी कंपनियां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोली गईं। पुलिस हाथ-पांव पीटती रही, लेकिन मास्टरमाइंड का सुराग तक नहीं लगा सकी। आखिरकार सवा तीन साल बाद पुलिस के हाथ लगे बैंक के एक डीडी से मास्टरमाइंड बेनकाब हो गया। पुलिस की

Read More
District bilaspurfrod

CG : लक्की ड्रा में इनाम पाने के लालच में मजदूर ने गंवाए 1 लाख 35 हजार रूपए…

इंपेक्ट डेस्क. बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी में रहने वाले श्रमिक ने पांच लाख इनाम के लालच में एक लाख 36 हजार रूपए गंवा दिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उसने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी में रहने वाले संतोष बंजारे(42) रोजी-मजदूरी करते हैं। दो दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने लक्की ड्रा में पांच लाख स्र्पये और पल्सर बाइक इनाम जीतने का झांसा दिया। इनाम

Read More
error: Content is protected !!