Thursday, November 12, 2026
news update
Breaking NewsState News

BREAKING: भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र परासर के खिलाफ FIR… भारत जोड़ो अभियान में डॉक्टर्ड विडियो शेयर करने का आरोप…

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाने वाली विडियो को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख़ अख़्तियार किया है। छत्तीसगढ़ में इस विडियो को शेयर करने के लिए MP BJP मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ दर्ज हुई FIR दर्ज करवाया गया है।

प्रवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में एफ़आइआर दर्ज हुई की गई है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में ऑडियो छेड़छाड़ का आरोप कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने लगाया था। साथ ही इस मामले को लेकर कड़ी निंदा करते कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

इस डॉक्टर्ड विडियो को BJP मीडिया प्रभारी ने रिट्वीट किया था।
कांग्रेस का आरोप है कि वीडियो में छेड़छाड़ कर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा जोड़ा गया है।

इस मामले में भाजपा मीडिया प्रमुख के खिलाफ IPC की धारा
153(क), 504, 505(1), 505(2), 120 बी आदि के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने के प्रयास से जुड़ी धाराएं दर्ज की गई है।