District Sukma

न्याय को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला… भाजपा नही चाहती किसानों को उनका हक मिले…

इम्पेक्ट न्यूज़.सुकमा।

प्रदेश सरकार ने किसानों के हित मे किसान न्याय योजना लागू की है। जिसमे किसानों को फायदा मिल रहा है लेकिन भाजपा नही चाहती को किसानों का भला हो उन्हें उनका हक मिले। किसानों की आय दुगुनी हो यह भी नही चाहती। लेकिन इस योजना का लाभ भाजपा नेता को भी हो रहा है। अगर भाजपा के नेता लाभ लेना नही चाहते तो पैसा को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करे। आज विश्वास का पर्याय बन चुकी है प्रदेश सरकार। उक्त बातें जिला अध्यक्षा महेश्वरी बघेल ने कही।

आज प्रेस क्लब सुकमा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जहाँ जिला अध्यक्ष महेश्वरी बघेल ने प्रदेश सरकार की किसान न्याय योजना को लेकर अगम बाते कही। उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा किया, किसानों का कर्जा माफ किया, धान की कीमत 2500 रू. दिया।

सिंचाई कर माफ सहित लगभग 11000 करोड़ रूपये का कर्ज माफी किया। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेता मोदी सरकार से भाजपा के वादा अनुसार स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य किसानों को दिलाएं? भाजपा के नेता बताएं मोदी सरकार के जुमलेबाजी से 2022 तक कैसे किसानों की आय दोगुनी होगी?

रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी का भाजपा प्रायश्चित करे। किसानों के साथ 15 साल से भाजपा शासन में लगातार धोखधड़ी हुयी है साथ ही कोरोना महामारी संकट काल में मोदी सरकार से स्पेशल पैकेज मांग कर किसानों का भाजपा शासनकाल का बकाया 2 साल का बोनस राशि दिलाएं? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी कोरोना महामारी संकटकाल में मोदी सरकार से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़ाकर 12000 एकमुश्त जमा कराने की मांग करें? छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को अभी तक सम्मान निधि नही मिला है।

किसानों को सस्ते दरों में डीजल रसायनिक खाद उपलब्ध कराएं। वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों किसानों युवाओं मजदूरों महिलाओं के हित में लिए गए अनेक फैसले से छत्तीसगढ़ बीते 18 महीने से समृद्धि खुशहाल हुआ है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी सरकार के खिलाफ निरंतर भाजपा तथ्य हीन मनगढंत आरोप लगाकर किसानों के खिलाफ षड्यंत्र एवं बरगलाने में करने में लगी है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, उपाध्यक्ष आयशा बेगम, राजेश नारा मौजूद थे।

भाजपा के चाल-चरित्र से किसान परिचित – साहू

नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि किसान भाजपा के चाल-चरित्र-चेहरा से अच्छी तरह परिचित है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू होने से किसानों के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे भाजपा नेताओं के कूट रचना पर स्थाई विराम लग गया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेसी नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!