Breaking News

BIG BREAKING सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद, 6 जवान घायल

  • इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

सुकमा जिले के कसालपाड और मिनपा के बीच मुठभेड़ की खबर मिल रही है। घटना स्थल पर 1 नक्सली का शव बरामद किया है। वहीं 6 जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। इस मुठभेड़ में कई बड़े माओवादी लीडर के मारे जाने के संकेत मिले हैंं।

जानकारी के अनुसार जवानों ने नक्सलियों के बटालियन-1 इलाके में एटैक किया है। जवानों को कसालपाड और मिनपा भारी संख्या में नक्सलियों होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आज जवानों की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। इस बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोपहर 12 बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक करीब दो—तीन घंटे तक दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!