शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 6 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 6 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 7 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 8 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 8 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 8 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 8 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 8 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 8 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 8 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 8 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 9 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 9 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 9 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 9 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 9 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 9 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 9 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राष्ट्रीय

अयोध्या: रामलला दर्शन करने वालों के लिए खुशखबरी: अब पंजाब के जालंधर से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई

पंजाब
अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब पंजाब के जालंधर से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई है। शुक्रवार को इस ट्रेन में बड़ी संख्या में राम भक्त सवार हुए। ट्रेन रवाना होने से पहले यात्रियों ने 'जय श्री राम' के जयकारे लगाए और पूरा रेलवे स्टेशन इससे गूंज उठा। इस बीच, एक और आस्था स्पेशल ट्रेन ने शुक्रवार सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के कोचुवेली रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए फर्राटा भरा। बीजेपी नेता और पूर्व रेल राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जिसमें 103 लोग सवार थे। इस ट्रेन से अयोध्या की यात्रा के लिए कुल 972 लोगों ने बुकिंग कराई है। 103 यात्री तिरुवनंतपुरम से ट्रेन में सवार हुए, जबकि 111 यात्रियों ने कोचुवेली स्टेशन से बुक किया था।

इससे पहले, सोमवार को राम भक्तों के पहले जत्थे के साथ हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी। इस ट्रेन में कुल 1,346 श्रद्धालु सवार थे। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर भी खूब 'जय श्री राम' के नारे लगे। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद से करीब 1400 श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। बुधवार देर रात साबरमती रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। ट्रेन के प्रस्थान के अवसर पर वहां पूरा माहौल राममय बन गया। श्रद्धालुओं को इस भव्य राम मंदिर के दर्शन सरलता से कराने के उद्देश्य से अहमदाबाद से अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।

200 से अधिक चलाई जा रहीं आस्था स्पेशल ट्रेनें
मालूम हो कि आस्था स्पेशल ट्रेनों को राम भक्तों को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए चलाया गया है। रेलवे के अनुसार, आस्था स्पेशल ट्रेन में 20 स्लीपर कोच लगे हुए हैं। एक ट्रेन में करीब 1,400 लोग यात्रा कर सकते हैं। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद से ही देश भर के विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए 200 से अधिक आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। राम भक्तों को इन ट्रेनों से यात्रा बहुत पसंद आई है। लोग बड़े ही सुविधानजक तरीके से अयोध्या पहुंच रहे हैं और अपने आराध्या रामलला का दर्शन कर रहे हैं।