शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 36 मिनट पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 3 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राष्ट्रीय

भारतीय सेना के एक जवान ने चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ शिकायत को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

चंडीगढ़
भारतीय सेना के एक जवान ने चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ शिकायत को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जवान नायक अरविंदर सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि नवंबर 2023 में चंडीगढ़ के एक पुलिस स्टेशन में कैमरे के सामने उसके कपड़े उतार दिए गए और पिटाई की गई। उसने कहा कि उसकी पगड़ी भी उतार दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च न्यायालय इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी को करेगा। कोर्ट ने सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया है कि वह घटना की तारीख के समय की सीसीटीवी फुटेज को संभालकर रखे। ये घटना 12 नवंबर, 2023 की बताई जा रही है। इस साल जनवरी में, नायक अरविंदर सिंह के कमांडिंग ऑफिसर, 10 कोर सिग्नल रेजिमेंट के कर्नल मृणाल मेहता ने चंडीगढ़ के डीजीपी को पत्र लिखकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि वे "घटना से काफी गुस्से में हैं।" उन्होंने 'आवारा' पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि यह घटना भारतीय सेना का अपमान है।

बठिंडा में तैनात नायक अरविंदर सिंह का अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। उनकी पत्नी चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल हैं। अरविंद की पत्नी उसी थाने में तैनात हैं जिस थाने में उन्होंने अपनी पिटाई का आरोप लगाया है। नाइक सिंह ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि वह पिछले साल 12 नवंबर को चंडीगढ़ के पास मुल्लांपुर में अपनी अलग हुई पत्नी और नवजात बेटे से मिलने आए थे। इसी दौरान उन्हें पहली बार पंजाब पुलिस के मुल्लांपुर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बुलाया और डराया और धमकाया।

इसके बाद, उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा गया। वहां उन्हें झूठे एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामलों की धमकी देकर खाली कागजात पर हस्ताक्षर करने और दो बयान भी लिखने के लिए कहा गया। अपनी याचिका में सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर मलकीत सिंह और कांस्टेबल सुनील का नाम लेते हुए सेना के जवान ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें पीटा, पगड़ी उतार दी। उन्होंने कहा कि उनके सारे कपड़े उतार दिए और वीडियो भी बनाया। उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा कि उन्हें अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए कहा गया था।

याचिका में कहा गया है कि घटना को उजागर करने के लिए सैनिक ने 16 नवंबर, 2023 को एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत भी की थी लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। अपनी याचिका में, नायक अरविंद सिंह ने यह भी बताया कि कमांडिंग ऑफिसर की डीजीपी से की गई शिकायत को उसी पुलिस स्टेशन में जांच के लिए भेजा गया था, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था।