Big news

छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अमित शाह ने जारी किया 104 पन्नों का आरोप पत्र… बोले- छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा ने आरोप पत्र जारी किया है। इस आरोप पत्र को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज लॉंच किया। रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्‍याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नीतीन नबीन, राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव सहित संगठन के सभी नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान आरोप पत्र को लेकर एक वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें सरकार के कथित घोटलों का उल्‍लेख किया गया। इसमें शराबबंदी सहित कांग्रेस के 2018 के चुनावी वादों का भी उल्‍लेख है। इस आरोप पत्र को तैयार करने के लिए पार्टी ने समिति का गठन किया था। कुरुद सीट से विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को इसका संयोजक बनाया गया था। वहीं, वरिष्‍ठनेता प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान मंत्री अमित शाह ने आज भाजपा का आरोप पत्र जारी किया है। जानकारी के अनुसार 20 साल बाद भाजपा ने आरोप पत्र जारी किया है। आरोप पत्र लॉन्च करते हुए अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने कहा कि ‘ये दिल्ली के दरबारी छत्तीसगढ़ का विकास नहीं कर सकते है।’ 2023 में छत्तीसगढ़ में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी।

error: Content is protected !!