सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 38 मिनट पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 58 मिनट पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 1 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 1 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 1 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 1 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 1 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 4 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : ट्रांसफर आदेश आने के बाद छुट्टी के दिन विवि पहुंचे कुलसचिव एक्का, दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप

सरगुजा/अंबिकापुर.

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर में व्याप्त भ्रष्टाचार अध्यादेशों के उल्लंघन की शिकायत पर उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा विश्वविद्यालय के कुल सचिव विनोद एक्का का स्थानांतरण उच्च शिक्षा संचनालय रायपुर कर दिया गया है, तबादले के बाद रविवार को छुट्टी के दिन अचानक कुल सचिव के दफ्तर पहुंचकर अपने केबिन में जाने की खबर पर हलचल मच गई। कुल सचिव द्वारा फाइलों पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी वहां मौजूद शिकायतकर्ता पार्षद आलोक दुबे ने लगाया। दरअसल उन्हीं के द्वारा पूरी शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री से की गई थी।

सूचना पर तत्काल कुलपति भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे. कुलपति अशोक सिंह ने कहा कि संडे के दिन यूनिवर्सिटी आने का कोई औचित्य नहीं है। पार्षद आलोक दुबे ने उच्च शिक्षा मंत्री को शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा था कि आदिवासी बाहुल्य सरगुजा क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उददेश्य से स्थापित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर वर्तमान समय में भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। भ्रष्टाचार में लिप्त इस विश्वविदयालय के कर्मचारी तथा अधिकारी विश्वविद्यालय से बाहर के लोगों से सांठ-गांठ करके अध्यादेशी तथा नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन कर रहे हैं जिससे विश्वविद्यालय का विकास बाधित हो गया है और छात्रों शिक्षकों आम नागरिको जन प्रतिनिधियों में व्यापक असंतोष और निराशा व्याप्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव अपने आर्थिक लाभ के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों में अपने पसंद के कर्मचारियों को पदस्थ कर विश्वविद्यालय से बाहर के लोगों से साठ-गांठ करके अपना भष्टाचार का पूरा नेटवर्क स्थापित कर रखा है। कुलसचिव तथा विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य इंजीनियर रामनिवास गुप्ता ने मिलकर नियम विरुद्ध तरीके से कार्यपरिषद को धोखे में रखकर विश्वविद्यालय के परिनियम व अध्यादेश का उल्लंघन करते हुए कई भ्रष्टाचार किया तथा लाखों रुपये का घोटाला किया है। शिकायत के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुल सचिव का स्थानांतरण कर दिया है। सरगुजा विश्वविद्यालय के कुल सचिव के पद पर डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी को उनके स्थान पर पदस्थ किया है। आदेश जारी होने के दूसरे दिन रविवार को छुट्टी होने के बावजूद कुलसचिव यूनिवर्सिटी पहुंचे और अपने केबिन में चले गए इसकी जानकारी मिलते ही पार्षद आलोक दुबे सहित कई अन्य मौके पर पहुंचे। पार्षद के द्वारा कुलसचिव पर फाइलों दस्तावेज मे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

आरोपों की जांच के भी आदेश
पार्षद आलोक दुबे ने 14 बिंदुओं की की उच्च स्तरीय जांच भी कराए जाने की मांग भी शिकायत पत्र में की थी। उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा कुल सचिव के स्थानांतरण किए जाने के साथ-साथ उनके कार्यकाल के दौरान लगाए गए आरोपों की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।