हुर्रेपाल में अल सुबह मुठभेड़… 8 लाख की इनामी नक्सली मारा गया…

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

दन्तेवाड़ा पुलिस जिला के बीजापुर दन्तेवाड़ा बॉडर इलाके के हुर्रेपाल व बेचापाल जंगल पहाड़ी में आज अल सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हो गई। इसमें 8 लाख का इनामी नक्सली मारा गया।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान दशरु पूनम पिता पण्डरु के रुप में हुई है।

वह नक्सली कम्पनी नम्बर-2 का सदस्य है। उस पर 8 लाख का इनाम था। मुठभेड़ इलाका मिरतुर थाना, बीजापुर जिले का है। यह डीआरजी और एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!