दिव्यांग तुलाराम को पुनः नियुक्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे एआइएसएफ के कार्यकर्ता…
इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।
दिव्यांग तुलाराम नागरिक आपूर्ति निगम में लेखपाल पद पर काम कर रहा था लेकिन उसे वहां से निकाल दिया गया और उसके जगह दूसरे को रखा गया है। जिसको लेकर एआईएसएफ के कार्यकर्ता व दिव्यांग तुलाराम अनिशिचतकालीन हड़ताल पर बैठ गए है।

मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित लाइवलीहुड कालेज के सामने यात्री प्रतीक्षालय में एआइएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम व दिव्यांग तुलाराम धरने पर बैठ गए है। दो सूत्रीय मांग रखी गई है। जिसमे नागरिक आपूर्ति निगम विभाग में लेखपाल पद पर दिव्यांग तुलाराम की पुनः नियुक्ति की जाए। और जिले में सभी रिक्त पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को भर्ती किया जाए। इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिले में सभी रिक्त पदों पर स्थानीय भर्ती किया जाए ताकि यहां के बेरोजगारो को नोकरी मिल सके। वही दिव्यांग तुलाराम को फिर से नागरिक आपूर्ति निगम में लेखपाल पद पर रखा जाए। अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा।। -महेश कुंजाम प्रदेश अध्यक्ष एआइएसएफ