D-Bastar DivisionDistrict Sukma

एक और व्यापारी पर गिरी गाज…75 बोरी धान हुआ जप्त… धान को लेकर प्रशासन की सख्ती…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

धान को लेकर जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। वही एक और व्यापारी पर गाज गिरी है करीब 75 बोरी धान को जप्त कर दिया गया।

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक जिले के कुकानार स्थित अभय कुमार सिंग के यहाँ गोदाम में छापामार कार्रवाई की गई थी। जहां स्टॉक में से करीबी 75 बोरी लगभग 30 क्विटल धान अवैध पाया गया। जिसके खिलाफ प्रशासन ने जप्ती की कार्रवाई की। वही धान खरीदी 1 दिसम्बर से शुरू होने वाली है ऐसे में हर दिन प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले भी तोंगपाल में धान पकड़ने की कार्रवाई की गई।

वही एसडीएम नभ एल स्माइल ने बताया कि धान खरीदी की तैयारी पूर्ण कर दी गई है। वही शासन के नियमानुसार धान के अवैध परिवहन व स्टॉक पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!