छत्तीसगढ़ में एक नया पॉजिटिव… फिलहाल क्वैंरनटाइन में था युवक… एक्टिव केस की संख्या 4 हुई…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जानकारी के मुताबिक मरीज झारखंड का निवासी है। जिसे सूरजपुर में होम क्वारंटाइन पर रखा गया था। जिसकी रिपोर्ट मेकाहारा में जांच के लिए भेजी गई थी। जहां पर आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मेकाहारा प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। अब छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। बताया जा रहा है कि यह युवक महाराष्ट्र से राजनांदगांव पहुंचा हुआ था। फिर राजनांदगांव से सूरजपुर में क्वेंरनटाईन सेंटर भेजा गया था। मूलतः झारखंड का रहने वाला है। इसकी सैंपल जांच के लिए भेजी गई थी।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!