District Beejapur

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी का भव्य स्वागत… जगह-जगह बरसाए गए फूल… उत्साहित कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली…

इंपैक्ट डेस्क.

बीजापुर। एकदिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंची भाजपा की राष्टीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागतकांक्षी भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारियों द्वारा जिले की प्रवेश सीमा से बीजापुर तक जगह-जगह फूल-मालाओं और तिलक कर उनका स्वागत किया गया। जीएडी कॉलोनी से भाजपा के उर्जावान युवा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत में भव्य बाइक रैली निकाली गई, इसके अलावा जिला मुख्यालय में कलेक्टोरेट, जीव्हीआर फयूल आदि स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। अटल सदन पहुंचने पर यहां भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया। तत्पष्चात् कार्यकर्ता-पदाधिकारियों से परिचय लेते हुए श्रीमती पुरंदेश्वरी ने भव्य स्वागत के लिए आभार प्रकट किया। बाद में पार्टी की चरणबद्ध बैठक को उन्होंने संबोधित किया । संगठन की एकता पर जोर देते हुए श्रीमती पुरंदेष्वरी ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को संगठन में निस्वार्थ से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

error: Content is protected !!