मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 6 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 6 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 7 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 7 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 7 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 7 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 7 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 7 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 7 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 7 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 7 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 8 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 8 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 8 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 8 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 8 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 8 घंटे पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 8 घंटे पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 8 घंटे पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत
छत्तीसगढ़

PM के बाद अब CM की पाती… मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील: मन में किसी भी तरह का न रखें संशय…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

क्वॉरंटाईन अवधि पूरा करने वालों से संक्रमण का खतरा नहीं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

क्वारंटाइन अवधि पूरा कर अपने गांव और घर लौटने वाले भाई-बहनों से कोरोना संक्रमण का किसी भी तरीके का खतरा नहीं है। इनके गांव घर लौटने पर संक्रमण को लेकर अपने मन में किसी भी तरीके का संशय न रखें। उक्त बातें मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने राज्य की जनता के नाम जारी अपनी अपील में कही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि क्वॉरंटाईन सेंटर से 14 दिन का क्वॉरंटाईन पूरा करके श्रमिक भाई-बहनों का अपने गांव घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ जगह से ऐसी सूचना आयी हैं कि गांव के लोग इन्हें वापस गांव में प्रवेश देते समय मन में संशय रख रहे हैं। संशय या संदेह की कोई बात नहीं हैं, ये आपके भाई, बहन हैं, स्वस्थ हैं और 14 दिन का क्वारंटाईन पूरा करके आये हैं। आप इस बात को समझे कि अब इनसे गांव में संक्रमण का कोई खतरा नहीं हैं। मुझे पूरा विश्वास हैं कि आप इस बात को समझेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्य राज्यों में काम करने गये छत्तीसगढ़ी भाई, बहनों के राज्य में लौटने का क्रम जारी है। हमने इस संकट की घड़ी में अपने राज्य में लौटने के इच्छुक लोगों के लिए सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराये हैं और यह क्रम लगातार जारी है। अभी तक राज्य में 56 ट्रेनों के माध्यम से 76 हजार 772 श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों को राज्य वापस लाया जा चुका हैं । बस, ट्रेन और अन्य माध्यमों से अब तक राज्य में कुल 2 लाख 44 हजार 686 श्रमिक वापस आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में लौटे इन सभी श्रमिकों और राज्य के अन्य निवासियों की सुरक्षा के लिए हमने सभी को नियमानुसार 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाईन में रखने की व्यवस्था की हैं, इसके लिए हमने 19 हजार 216 क्वारंटाईन सेंटर बनाये हैं, जिनमें 7 लाख 6 हजार 416 लोग रह सकते हैं। यह प्रयास किया गया है कि राज्य की हर ग्राम पंचायत या उसके आसपास क्वारंटाईन सेंटर हो ताकि ग्रामवासी अपने ग्राम के पास ही रह सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी ओर से इन क्वारंटाईन सेंटर में हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करायी है। कोरोना महामारी के इस दौर में इतनी बड़ी संख्या में क्वारंटाईन सेंटर बनाना और उनमें आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना कोई आसान कार्य नहीं है। मैं इन क्वारंटाईन सेंटर में तैनात सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभारी हूॅ, आप सभी संकट के इस समय में बहुत अच्छा और प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। क्वारंटाईन सेंटर में रह रहे सभी श्रमिक भाई -बहन भी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पूरा सहयोग कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर क्वारंटाईन सेंटर में कतिपय व्यवस्था संबंधी शिकायतें आयीं, जिसे हमने जानकारी मिलते ही तत्काल दूर करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अन्य राज्यों में काम करने गए भाई-बहनों के लौटने से राज्य में संक्रमण में वृद्धि हुई है। इसको लेकर परेशान और भयभीत होने की जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमण में वृद्धि कुछ समय के लिए है। आप सबके सहयोग से हम फिर कोरोना संक्रमण को सीमित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि सभी छत्तीसगढ़ी भाईयों-बहनों की सर्तकता और कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सुरक्षात्मक उपायों, फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम के पालन से कोरोना हारेगा और छत्तीसगढ़ जीतेगा।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *