सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 4 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 4 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 5 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 6 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Breaking News

25 मई से घरेलू उड़ानों पर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने फंसा दी है पेंच…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क. रायपुर।

कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन 4.0 में केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू करने का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। मगर इस बीच केंद्र सरकार के साथ दो गैर बीजेपी राज्यों के बीच घरेलू उड़ानों को लेकर रार पैदा हो गई है। दरअसल, केंद्र सराकर ने 25 मई से घरेलू उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है, मगर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने अब तक इस फैसले पर अपनी रजमंदी नहीं दी है। एक ओर जहां महाराष्ट्र ने अपने पुराने आदेश में अभी तक संशोधन नहीं किया है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ ने केंद्र से स्पष्ट जानकारी की मांग की है।

महाराष्ट्र ने लॉकडाउन नियमों में अब तक संशोधन नहीं किया
केंद्र ने भले ही 25 मई से घरेलू उड़ानों की बहाली की योजना बना ली हो लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने 19 मई के अपने लॉकडाउन आदेश में अब तक संशोधन नहीं किया है, जिसमें केवल कुछ खास तरह की उड़ानों को ही अनुमति दी गई है। राज्य सरकार ने 19 मई को कोरोना वायरस लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया था जिसके हिसाब से राज्य में यात्रियों की सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय यात्रा तब तक प्रतिबंधित रहेगी। घरेलू मेडिकल सेवाएं, घरेलू एयर एंबुलेंस और सुरक्षा संबंधी उड़ानें अपवाद होंगी।

बघेल ने हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने 25 मई से घरेलू उड़ान प्रारंभ करने के निर्णय के संबंध में नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। बघेल ने लिखा है कि घरेलू उड़ान शुरू करने से संक्रमण फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 महामारी के रोकथाम तथा संक्रमण से बचाव की दृष्टि से नागर विमानन मंत्रालय को प्रभावी उपायों और दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ही उड़ानें शुरू करनी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में बघेल ने कहा है कि विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है कि 25 मई से घरेलू उड़ान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है और नागर विमानन मंत्रालय द्वारा यात्रियों के आवागमन के लिए अलग से कोई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी नहीं की गई है। बघेल ने अनुरोध किया है कि राज्यों को प्रत्येक उड़ान की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिसमें उस राज्य में आने वाले यात्रियों का विस्तृत विवरण सम्मिलित हो। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्र में उम्मीद जताई है कि इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए सख्त और प्रभावी गाईडलाइन्स के साथ घरेलू उड़ान संचालन की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

बंगाल और तमिलनाडु ने भी जाहिर की है चिंता

तमिलनाडु सरकार ने भी नागर विमान मंत्री से राज्य में 31 मई तक घरेलू विमानों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। माना जा रहा है कि तमिलनाडु में कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या को लेकर ही सरकार ने केंद्र से यह गुहार लगाई है। ठीक इसी तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अम्फान की तबाही की वजह से राज्य में 30 मई तक घरेलू विमानों पर राज्य में रोक लगाने की मांग की है। क्योंकि अम्फान की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह इसके लिए केंद्र सरकार को एक पत्र भी लिखेंगी। इससे पहले वह 26 मई तक स्पेशल ट्रेन राज्य में न चलाने की गुहार लगा चुकी हैं।

अगस्त से पहले अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के शुरू होने की उम्मीद
दिन में नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने फेसबुक लाइव सत्र में कहा कि भारत अगस्त से पहले ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को चालू करने का प्रयास करेगा। भारत में सभी अधिसूचित यात्री उड़ानें 25 मार्च से निलंबित हैं, जब लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *