रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 46 मिनट पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 56 मिनट पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 1 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 1 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 2 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 2 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 13 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 13 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 13 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 13 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 14 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 14 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 14 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 14 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 14 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 14 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त
मनोरंजन

वरुण धवन आज मना रहे हैं अपना 37 वा जन्‍मदिन

मुंबई

बॉलीवुड के हरफनमौला एक्‍टर वरुण धवन 37 साल के हो गए हैं। 24 अप्रैल 1987 को पैदा हुए वरुण में सलमान खान और गोविंदा की छाप दिखती है। इसकी वजह यही है कि वह बचपन से इन दोनों सपुरस्‍टार के दीवाने रहे हैं। यह वाजिब भी है, क्योंक‍ि वरुण के पिता डेविड धवन ने जहां गोविंदा के साथ 18 फिल्‍में बनाई हैं, वहीं सलमान के साथ 8 फिल्‍मों में काम किया है। हालांकि, वरुण धवन अपने आप में एक बेहतरीन एक्‍टर हैं। सही मायने में देखा जाए तो अभी तक बॉलीवुड ने उनके टैलेंट को सही तरीके से इस्‍तेमाल नहीं किया है। यदि आपने वरुण की 'बदलापुर' और 'अक्‍टूबर' जैसी फिल्‍में देखी हैं, तो इस बात को अच्‍छे से समझते होंगे।
 
खैर, साल 2012 में करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्‍यू करने वाले वरुण ने बीते 12 साल में 17 फिल्‍मों में काम किया है। यह दिलचस्‍प है कि डेब्‍यू के साथ ही उनकी लगातार 11 फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर सफल रहीं। आगे वह एटली के बैनर तले बन रही फिल्‍म 'बेबी जॉन' में एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे। जबकि OTT पर वह 'सिटाडेल: हनी बनी' में सामंथा रुथ प्रभु संग दिखेंगे।

लंदन से पढ़े हैं वरुण धवन, घर का नाम है पप्‍पू
वरुण धवन के जन्‍मदिन पर आज बात उनके बचपन की करते हैं। डेविड धवन और करुणा धवन के घर पैदा हुए वरुण को प्‍यार से घर पर पप्‍पू पुकारा जाता है। उन्‍होंने मुंबई के बॉम्‍बे स्‍कॉटिश स्‍कूल से पढ़ाई की है। इसी स्‍कूल में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी पढ़ती थीं। आपको यह जानकारी हैरानी हो सकती है कि आज भले ही दोनों बेहद अच्‍छे दोस्‍त हों, लेकिन स्‍कूल में वरुण अपनी श्रद्धा के क्रश हुआ करते थे। यही नहीं, श्रद्धा ने तो बकायदा वरुण को प्रपोज भी कर दिया था। वो भी आठ साल की उम्र में।

श्रद्धा कपूर ने खुद किया था खुलासा
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की केमिस्‍ट्री हमने 'ABCD 2' और 'स्‍ट्रीट डांसर 3डी' फिल्‍म में देखी है। लंदन के नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से बिजनस स्‍टडीज की डिग्री लेने वाले वरुण तब जाहिर तौर पर बहुत छोटे थे। बचपन में स्‍कूल का यह मजेदार किस्‍सा खुद श्रद्धा ने एक इंटरव्‍यू में सुनाया था। श्रद्धा कहती हैं, 'तब हम आठ साल के थे। उस वक्‍त अब जैसी समझ हो, लेकिन वरुण मुझे बहुत क्‍यूट लगता था। वह मेरा क्रश था। तो मैंने एक दिन डिसाइड किया कि उसे प्रपोज करूंगी। मैंने प्रपोज किया भी, लेकिन उसे समझ नहीं आया, क्‍योंकि मैंने 'आई लव यू' बोला जरूर, लेकिन उल्‍टा।'श्रद्धा बताती हैं कि वह उस दिन वरुण के पास गईं और उनसे कहा कि वह जो कहने जा रही हैं, उसे ध्‍यान से सुने। इसके बाद श्रद्धा ने वरुण से कहा, 'यू- लव- आई।' मजेदार बात यह है कि वरुण धवन को कुछ समझ नहीं आया। इतना ही नहीं, उन्‍होंने इस पर 'नो' में जवाब दिया और वहां से भाग गए। इसके बाद से ही दोनों के बीच यह बचपन का ऐसा किस्‍सा बन गया है, जिस पर दोनों खूब हंसते हैं।

पिता बनने वाले हैं वरुण, मां बनने वाली हैं नताशा
दिलचस्‍प बात यह है कि 'ABCD2' के प्रमोशन के दौरान वरुण ने भी यह कहा था कि उन्‍हें श्रद्धा बचपन से बड़ी अच्‍छी लगती हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी अपनी फीलिंग शेयर नहीं की। बहरहाल, वरुण धवन अब शादीशुदा हैं और जल्‍द ही पिता भी बनने वाले हैं। एक्‍टर ने 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्‍त नताशा दलाल से शादी की। नताशा फैशन डिजाइनर हैं।