रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 31 मिनट पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 1 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 2 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 3 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 4 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 4 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 4 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 5 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 6 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 6 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 7 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 7 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में काका की राह में कांटे हजार, नहीं मिल रही मोदी मैजिक की काट

राजनांदगांव.

छत्तीसगढ़ में काका के नाम से मशहूर भूपेश बघेल राजनांदगांव में ऐसे चक्रव्यूह में फंस गए हैं, जिसे भेदना आसान नहीं नजर आ रहा। ग्रामीण इलाकों में बघेल के पास पर्याप्त समर्थन है। जिला मुख्यालय से कुछ किमी आगे बढ़िए, तो लोगों की राय उनके पक्ष में सकारात्मक मिलती है। किराना व्यापारी विकास साहू हों या स्नातक की पढ़ाई कर रहे रमेश धानुक, सबका मानना है कि मुख्यमंत्री रहते बघेल ने इलाके के लिए काफी काम किया है। लेकिन, बात जब थोड़ी आगे बढ़ती है, तो मन का भाव सामने आ जाता है-जीतेगी तो बीजेपी ही! यह नैरेटिव ही बघेल की सबसे बड़ी चुनौती और भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

फिलहाल कांग्रेस के पास इसका कोई तोड़ नहीं है। दिल्ली पहुंचने के लिए बघेल ने दिन-रात एक कर रखा है। बघेल को ग्रामीण इलाकों से ज्यादा उम्मीद है। इसलिए राजनांदगांव, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधायक हैं, जैसे इलाकों को छोड़कर वह खैरागढ़, डोगरगांव, कवर्धा और पंडरिया जैसे इलाकों में ज्यादा जोर लगा रहे हैं। बघेल की चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद संतोष पांडेय को फिर उतारा है। क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर कांग्रेस का कब्जा है। क्या इसका फायदा बघेल को नहीं मिलेगा? भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी योगेश दत्त मिश्रा कहते हैं- इससे क्या होता है? लोकसभा व विस के मुद्दे अलग-अलग होते हैं। लोग समझदार हैं। उन्हें पता है विकास तो मोदी ही कराएंगे। भाजपा के चुनाव कार्यालय में मौजूद एक अन्य कार्यकर्ता अमर लालवानी इस धारणा को बेमानी बताते हैं कि भाजपा का असर सिर्फ शहरी इलाकों में ही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत के प्रति आश्वस्ति के बीच कांग्रेस ने मोर्चा फतह करने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। जातिगत समीकरण, प्रचार सामाग्री का सही विवरण, एक-एक वोटर की ट्रैकिंग, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सोशल मीडिया पर प्रचार से लेकर भाजपा समर्थक माने जाने वाले वोटरों तक पहुंच बनाने की कोशिश, हर रणनीति कांग्रेस पूरी शिद्दत से अंजाम दे रही है। पार्टी के चुनाव संचालन प्रभारी गिरीश देवांगन दावा भी करते हैं कि यहां जीत को लेकर कोई संशय नहीं। महादेव बेटिंग एप जैसे मुद्दे वोटर को बरगला नहीं सकते। उधर, भाजपा को अपने परपंरागत मतदाताओं के अलावा मोदी मैजिक पर पूरा भरोसा है। मौजूदा सांसद संतोष पांडेय का सहज व्यवहार और इलाके में कराए गए काम भी उनके काम आ रहे हैं। गढ़बो नया छत्तीसगढ़ का नारा कभी कांग्रेस ने दिया था लेकिन अब जैसे भाजपा ने इसे अपना लिया है।

महालक्ष्मी नारी न्याय योजना पर जोर
राजनांदगांव में बघेल की चुनाव संचालन समिति, कांग्रेस की न्याय गारंटी से खासी आस लगाए हुए है। विशेषकर उस नारी न्याय योजना से, जिसके तहत हर गरीब परिवार की महिला को साल में एक बार एक लाख रुपये देने का वादा किया गया है। पार्टी ने इस योजना की बाकायदा बुकलेट छपवा रखी है और अभी से पात्रता रखने वालों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में इस योजना का खासा रिस्पांस मिल रहा है। पिता का भी प्रभाव : बघेल अपने नाम पर तो चुनाव लड़ ही रहे हैं, उन्हें पिता नंदकुमार बघेल के प्रभाव का भी फायदा मिलने की उम्मीद है। मोहल्ला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में नंदकुमार बघेल के संगठन के कार्यकर्ता लंबे समय से अंधविश्वास और पाखंड विरोधी सामाजिक गतिविधियां संचालित करते रहे हैं। कई गांवों में संगठन के पास कार्यकर्ताओं की सम्मानजनक संख्या भी है।  

कुछ आंकड़े ——-

0- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आदिवासी और पिछड़े समुदाय की जनसंख्या क्रमश: 35% और 30% है।

0- कुल आठ विधानसभा सीटें-खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनंदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहल्ला-मानपुर, कवर्धा, पंडरिया, 1957 से अब तक हुए 17 चुनाव में यहां से नौ बार कांग्रेस और आठ बार भाजपा ने जीत दर्ज की।

0- 1999 में रमन सिंह और मोतीलाल वोरा के बीच चुनावी मुकाबला हुआ, जिसमें रमन सिंह की जीत हुई थी।