सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 5 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 6 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 6 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 6 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 6 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 6 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 7 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 7 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 7 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 7 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 8 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 8 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 8 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 9 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 9 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 9 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 10 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 10 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 10 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

कर्नाटक में हुबली हत्याकांड पर सिद्धारमैया ने बड़ा बयान दिया, ‘लव जिहाद’ का मामला मानने से किया इनकार

कर्नाटक
कर्नाटक में हुबली हत्याकांड पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का मामला मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'यह लव जिहाद का मामला नहीं है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। इस मामले में अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच गंभीरता से चल रही है और हम अपराधी को सजा भी देंगे।' सिद्धारमैया ने कहा कि हमने कानून-व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा, 'भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही है। यह निंदनीय है। एक राजनीतिक दल (भाजपा) किसी लड़की की हत्या को राजनीतिक मकसद के लिए इस्तेमाल कर रहा है।'

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया कि भाजपा गुप्त रूप से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की योजना बना रही है। दरअसल, बीजेपी का आरोप है कि हुबली-धारवाड़ नगर निगम के पार्षद की बेटी की उसके कॉलेज के परिसर में ही हत्या से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। इस घटना की बड़े पैमाने पर निंदा हुई और विरोध प्रदर्शन हुए। शिवकुमार ने कहा, 'भाजपा हमें धमकाने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में सबसे अच्छी कानून-व्यवस्था है। वे मतदाताओं को बताना चाहते हैं कि वे राज्यपाल शासन लगाने जा रहे हैं। आर अशोक (भाजपा नेता और विपक्ष के नेता) गोपनीय तरीके से कोशिश कर रहे हैं। वे राज्य को राज्यपाल शासन के अधीन रखना चाहते हैं, इसलिए वे यह सब नाटक कर रहे हैं।'

बढ़ रहीं 'जिहादी गतिविधियां', बोले पूर्व सीएम शेट्टार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण नीतियां जिहादी गतिविधियों को बढ़ा रही हैं। बेलगाम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शेट्टार ने कानून और व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने हुबली के कॉलेज में नेहा हिरेमथ की हत्या को बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का ज्वलंत उदाहरण बताया। शेट्टार ने इस बात पर जोर दिया कि केवल आरोपियों को गिरफ्तार करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस विभाग से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।

राज्य के गृह मंत्री ने लव जिहाद पर क्या कहा
इससे पहले, राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मामले से जुड़े लव जिहाद के आरोपों का खंडन किया था। परमेश्वर ने बयान जारी करके उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें इस अपराध को सांप्रदायिक कोण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच से संकेत मिलता है कि नेहा और आरोपी फयाज के बीच समय के साथ रिश्ते खराब हो गए थे। गृह मंत्री ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद सांप्रदायिक होने के बजाय व्यक्तिगत प्रतीत होता है। उन्होंने जनता और राजनीतिक दलों से इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण या सांप्रदायिकरण न करने का आग्रह किया। उन्होंने नेहा की हत्या के पीछे का असली मकसद को सामने लाने के लिये गहन और निष्पक्ष जांच करने के महत्व पर जोर दिया।