रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 38 मिनट पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 43 मिनट पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 58 मिनट पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 1 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 2 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 2 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 3 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 4 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 4 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 4 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 4 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 5 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 6 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 6 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा
राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने देश की आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए कहा- आज दुनिया की निगाहें भारत की तरफ हैं

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने देश की आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत की तरफ हैं। वह जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। देश की आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,‘‘हमारी आर्थिक गति 6.8 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रही है और इसके आसपास दुनिया का कोई देश नहीं है। अमेरिका भी तीन (प्रतिशत) के करीब है चीन तीन (प्रतिशत) से थोड़ा ऊपर है, इसलिए पूरे विश्व की निगाहें भारत की तरफ हैं और ये तभी संभव हुआ जब एक मजबूत सरकार केंद्र में है।''

एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो सब चीजों पर ध्यान देता है
सिंह ने कहा, ‘‘ एक अच्छा नेतृत्व केंद्र में है। और एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो सब चीजों पर ध्यान देता है और उसमें व्यक्तिगत तौर पर पूरा समय देता है ताकि देश एक अच्छे रास्ते के ऊपर चल पड़े।'' केंद्र में भाजपा नीत सरकार के दस साल के कार्यकाल में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हुए विकास का जिक्र करते हुए सड़क सुरक्षा एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि ‘‘जहां तक राष्ट्रीय राजमार्ग का सवाल है तो देश में साल 2014 तक नब्बे हजार किलोमीटर सड़कें थीं। अब तकरीबन 1.60 लाख किलोमीटर की सड़के हैं।'' उन्होंने कहा,‘‘देश में 2014 तक 74 हवाई अड्डे थे आज 144 है। और भी बन रहे हैं और हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में यह संख्या 200 तक जल्दी पहुंचे।''

स्टार्टअप की लिहाज से हम दुनिया में दूसरे नंबर पर
स्टार्टअप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,‘‘युवा वर्ग के लिए बहुत काम हुआ है। उनको अवसर देने वाली बात है… वो है स्टार्टअप का एक इकोसिस्टम बनाना। 2015 में हमारे पास सिर्फ 415 स्टार्टअप थे। आज यूनिकॉर्न की संख्या के लिहाज से हम पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। स्टार्टअप की संख्या के लिहाज से हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। रोज नए बनने वाले स्टार्टअप की संख्या के लिहाज से हम दुनिया में नंबर एक हैं।'

उन्होंने कहा,‘‘आज युवा को मौका मिल रहा है कि अपनी प्रतिभा को स्टार्टअप में लगाकर अपने दिमाग से अपनी कमाई कर सके और ये जब एक बार सिस्टम बन जाता है तो देश पनपना शुरू होता है।'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में ये सब चीजें भारत को उस स्थान पर खड़ा करेंगी जहां पर वह विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में गिना जाएगा।