रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 1 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 1 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 2 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 2 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 3 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 4 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 4 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 4 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 4 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 5 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 5 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 5 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 6 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 7 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 7 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा
छत्तीसगढ़

बस्तर में में जीत की उम्मीद का अपना-अपना गीत, कांग्रेस को आदिवासी वोट और भाजपा को नक्सल उन्मूलन का सहारा

बस्तर/सुकमा/बीजापुर.

बस्तर की झीरम घाटी। 25 मई 2013 का मनहूस दिन। पहले गोलियों की बौछार, फिर धमाके पर धमाके। कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के ज्यादातर बड़े नेता हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। चुनाव लोकसभा का हो या फिर विधानसभा का, आज 10 बरस बाद भी उन धमाकों की गूंज सुनाई देती है। इस बार भी सुनाई दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में नक्सलियों का असर कम जरूर पड़ा है, चुनावों को प्रभावित करने की उनकी ताकत क्षीण हुई है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों नक्सलियों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी रणनीति बना रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरे कवासी लखमा और भाजपा के महेश कश्यप में से किसी के लिए भी मुकाबला आसान नहीं दिख रहा है। बस्तर परंपरागत रूप से कांग्रेस की सीट रही है। 1996 तक कांग्रेस यहां से लगातार विजय हासिल करती रही। बाद में भाजपा ने भी यहां जीत का स्वाद चखा, लेकिन 2019 के चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज ने बाजी पलट दी। इस बार कांग्रेस ने प्रत्याशी भले ही बदल दिया हो, लेकिन वर्तमान सांसद की इलाके में ठीक-ठाक पहचान है। दीपक बैज सहज उपलब्ध जन प्रतिनिधि रहे हैं। आधी रात को भी उनके घर का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। यह उनकी बड़ी ताकत है। इसके बावजूद कांग्रेस ने कवासी लखमा पर दांव लगाया है, तो उसकी अपनी वजह है। लखमा छह बार के विधायक हैं और आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में उस गोंड समुदाय से आते हैं, जिसका गहरा प्रभाव है।

छत्तीसगढ़ के लालू यादव
लखमा की इलाके में एक पहचान छत्तीसगढ़ के लालू यादव की भी है। लालू की ही तरह सहज हास्य बोध और गरीब-गुरबों से सीधे संवाद की जो शैली लालू बिहार में अपनाते हैं, करीब-करीब वही शैली अपनाने के लिए छत्तीसगढ़ में लखमा मशहूर हैं। सभाओं में वह कब, क्या कह देंगे उन्हें भी नहीं पता होता। गोंड ही नहीं, भतरा और हल्बा से लेकर दूसरी तमाम जनजातियों में उनकी लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यह भी है।

कांग्रेस में असंतोष
कांग्रेस की एक बड़ी चुनौती पार्टी के भीतर के असंतोष से निपटने की भी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इसी क्षेत्र से सांसद हैं। संगठन के लोग बताते हैं कि उन्होंने फिर लोकसभा के टिकट की आस लगाई थी, लेकिन पार्टी ने लखमा को बेहतर माना। इस वजह से दीपक के लोग इलाके में उस तरह से सक्रिय नहीं हैं। इसका खामियाजा भी लखमा को भुगतना पड़ सकता है। इसके अलावा बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली कई विधानसभा सीट ऐसी हैं, जिन्हें भाजपा ने इस बार कांग्रेस से छीन लिया है। यह भी लोगों में कांग्रेस के प्रति नाराजगी का ही सूचक है। सियासी जानकार नहीं मानते कि विधानसभा चुनाव के बाद से ऐसा कुछ हुआ है, जिससे लोगों की कांग्रेस से नाराजगी कम हुई हो।

नक्सलियों के बहिष्कार का असर नहीं
कभी नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार का बस्तर में व्यापक असर होता था, पर अब स्थिति बदल गई है। सुकमा, बीजापुर व अबूझमाड़ जैसे कुछ ही क्षेत्र ऐसे हैं, जहां छोटे हिस्से में नक्सलियों की चुनाव बहिष्कार की अपील असर करती है। बाकी हिस्सा अछूता रहता है। यहां तक कि नारायणपुर व दंतेवाड़ा, जो कभी नक्सलियों के गढ़ कहलाते थे, में भी लोग बेखौफ मतदान के लिए निकलते हैं। हालांकि, इसकी एक बड़ी वजह अर्धसैनिक बलों के करीब डेढ़ लाख जवानों की उपस्थिति भी है।