रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 19 मिनट पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 1 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 2 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 3 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 4 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 4 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 5 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 6 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 6 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 7 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
छत्तीसगढ़

आठवले बोले- PM मोदी के विरोध में खड़ा 28 पार्टियों का ठगबंधन, खतरे में है कांग्रेस और इंडी गठबंधन

बस्तर.

बस्तर में पहले चरण के लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। लगातार बीजेपी और कांग्रेस के नेता प्रदेश का दौरा कर चुनावी फिजा को गर्म करने में लगे हैं। इसी क्रम में रायपुर पहुंचे एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 28 पार्टियों का 'ठगबंधन' पीएम मोदी के विरोध में खड़ा है। कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, जबकि लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के मूड से बेखबर है। शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध संविधान बदलने का मिथ्या प्रचार करके देश को गुमराह करने में लगे हैं। भाजपानीत एनडीए की सरकार संविधान को मजबूत बनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र कतई खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, इसलिए विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

संविधान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे कांग्रेसी
आठवले ने कहा कि देश पर आपातकाल थोपकर और संविधान में 80 बार मनमाने संशोधन करके संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को लागू किया। वहां बेखौफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का काम किया और सेना को पूरा अधिकार सौंपकर आतंकवाद को खत्म किया। कश्मीर का मसला देश और देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मसला है। राहुल गांधी इस बात से बिल्कुल बेखबर हैं कि देश की जनता किसके साथ है? हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी दलितों और मुस्लिमों को, देशभर में जातियों को एक-दूसरे के विरुद्ध बांटने का काम कर रहे हैं।

'भारत तोड़ो यात्रा साबित हुई भारत जोड़ो यात्रा'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत तोड़ो यात्रा ही साबित हुई है। 28 पार्टियों का 'ठगबंधन'मोदी के विरोध में खड़ा है, जहां हर पार्टी में प्रधानमंत्री पद का दावेदार है, जबकि एनडीए के सभी सहयोगी क्षेत्रीय दलों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और सभी दल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे हैं।  हम पिछले 12 वर्षों से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पिछली बार की तरह ही इस बार भी हमने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का समर्थन करने का निर्णय किया है।

ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के साथ ही आरपीआई के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता, प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा और प्रदेश महिला विंग प्रमुख ऊषा आपले की उपस्थित रहीं।