रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 34 मिनट पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 1 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 2 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 2 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 2 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 3 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 3 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 3 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 4 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 5 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 5 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 16 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
राजनीति

महाराष्ट्र में सीट बंटवारा कांग्रेस नेताओं को नहीं गवारा? 3 पर रार, MVA में फिर तकरार

मुंबई

महाविकास अघाड़ी यानी MVA में सीट शेयरिंग डील का ऐलान हो गया है। इसी बीच खबरें हैं कि कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से कुछ सीटें छोड़ने से राज्य के कांग्रेस नेता नाराज हैं हालांकि, किसी ने भी अब तक खुलकर आपत्ति नहीं जताई है। MVA में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस मुख्य दल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस नेता सांगली, भिवंडी और मुंबई साउथ सेंट्रल सीट को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस की तरफ से दावा पेश किया जा रहा था, लेकिन दोनों ही दल पीछे हटने को तैयार नहीं थे। कहा जा रहा है कि कई स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की भी धमकी दे दी है।

किसके मिलीं तीनों सीटें
खबर है कि मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और विधायक वर्षा गायकवाड़ मुंबई साउथ सेंट्रल से चुनाव लड़ना चाहती थीं। खास बात है कि उनके पिता दिवंगत एकनाथ गायकवाड़ यहां से साल 2009 में शिवसेना नेता मनोहर जोशी को हरा चुके हैं। अब इस सीट से शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने अनिल देसाई को मैदान में उतारा है। देसाई राज्यसभा सांसद हैं।

सांगली भी उद्धव कैंप के खाते में गई। यहां से पार्टी ने चंद्रहर पाटिल को टिकट दिया है। यहां से महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वसंत दादा पाटिल के पोते विशाल पाटिल चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। इधर, भिवंडी भी शरद पवार की एनसीपी के पास चली गई है।

किसे कितनी सीटें
शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी (शरद पवार) 10 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस- नंदूरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरोली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, पुणे, मुंबई उत्तर मध्य, उत्तर मुंबई, सोलापुर, कोल्हापुर, रामटेक में चुनाव लड़ेगी।

शरद पवार की एनसीपी के खाते में बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, दिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड आई है।

सीट बंटवारे में पहले स्थान पर शिवसेना रही, जो 21 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। खबर है कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, जलगांव, परभणी, नाशिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशीव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हातकणंगले, संभाजीनगर, शिर्डी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल और वाशिम में उम्मीदवार उतारने जा रही है।