रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 30 मिनट पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 1 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 2 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 2 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 2 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 2 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 3 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 3 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 3 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 3 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 4 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 5 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 5 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 15 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
राजनीति

कमलनाथ के गढ़ में आज हुंकार भरेंगे जेपी नड्डा, कांग्रेस पर चलाएंगे सियासी तीर

 छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए केंद्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मध्य प्रदेश के सीधी एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसभा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 11 बजे सीधी के बहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

छिंदवाड़ा पर है भाजपा का फोकस

भाजपा ने 2019 के चुनाव में 29 में से 28 सीटें जीती थी। छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कमलनाथ के गढ़ पर भाजपा का फोकस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छिंदवाड़ा में रैली कर वोटरों को साधेंगे। बता दें, यहां पर भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है।

14 को मोदी पिपरिया आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को होशंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में पिपरिया में सभा करेंगे। वहीं, 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री का सागर दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे, बालाघाट में भारती पारधी, अब नर्मदापुरम में दर्शन सिंह और सागर में लता वानखेड़े के लिए जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो और रैली भी इसी बात को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। दरअसल, भाजपा ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में कमजोर प्रत्याशियों की सीटों पर पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। सागर जनसभा से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों को भी साधेंगे।

15 अप्रैल को आएंगी प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। 15 अप्रेल को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सभा सतना में कराने का प्रस्ताव है। हालांकि अभी उनकी ओर से इसकी मंजूरी नहीं आई है। इसलिए पूरा विस्तृत कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा बुंदेलखंड क्षेत्र में कराने की तैयारी चल रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है. सियासी दलों के नेता अलग-अलग प्रदेशों में जाकर रैलियां और जनसभा कर रहे हैं. बता दें कि 2024 में 7 फेज में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी.

देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. वहीं, 4 जून को नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. आम चुनाव के दूसरा चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.

उधमपुर में पीएम मोदी की रैली

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को बीजेपी ने दोबारा टिकट दिया है. पीएम मोदी के की रैली को देखते हुए यहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उधमपुर के बाद पीएम मोदी बाड़मेर में विजय शंखनाद जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को दौसा में सोमनाथ चौराहे से गुप्तेश्वर दरवाजे तक रोड शो निकालेंगे.

पीएम मोदी का चुनावी शेड्यूल

11 बजे से 11.40 तक उधमपुर में रैली
2.15 से 2.55 तक बाड़मेर में जनसभा
4.45 से 5.45 तक दौसा में रोड शो

INDIA ब्लॉक के साथ राहुल गांधी की तमिलनाडु में रैली

राहुल गांधी और स्टालिन आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होंगे. एक दिन पहले ही सत्ताधारी DMK ने कहा था कि पार्टी टीफ और सीएम एमके स्टालिन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोयंबटूर में INDIA ब्लॉक की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

राहुल गांधी का चुनावी शेड्यूल

1. शाम 4 बजे तमिलनाडु के तिरुनेवेली में जनसभा.

2. शाम 7 बजे कोयंबटूर में मेगा रैली का आयोजन.