रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 22 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 23 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 24 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 25 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 27 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 28 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 50 मिनट पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 2 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 2 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
Breaking News

पंचायतों में गड़बड़ी पर बोले जिपं सीईओ पोषण चंद्राकर… जिस पैसे पर पंचायत का संपूर्ण अधिकार उसमें जिपं सीईओ कैसे कर सकता है गड़बड़ी…? फिर भी जांच करवाएंगे ताकि किसी ने कार्ययोजना के विरुद्ध कार्य किया है तो होगी कार्रवाई…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

बीजापुर जिले में ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त की राशि से गड़बड़ी के मामले में जिला पंचायत सीईओ पोषण चंद्राकर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिस राशि पर पंचायत का संपूर्ण अधिकारी उसमें जिला पंचायत सीईओ कैसे गड़बड़ी कर सकता है। कांग्रेस नेता अजय सिंह के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि क्या अजय सिंह कोई अधिकृत व्यक्ति है जो पंचायत के मामले में ऐसा बयान दे?

उनका कहना था कि उनकी जानकारी के मुताबिक अजय सिंह ना तो किसी पद में है और ना ही किसी ग्राम पंचायत का निवासी। ऐसे में पंचायतों में कथित अनियमितता को लेकर उनपर लगाए गए आरोप का कोई मायने नहीं है। जिपं सीईओ ने कहा कि जिस तरह की गड़बड़ी की बात की जा रही है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। इसके लिए सबसे पहले पूरी योजना को समझना होगा जिसमें जिला पंचायत और जनपद पंचायत की भूमिका केवल पोस्ट आफिस जैसी ही है।

क्या है योजना?

श्री चंद्राकर ने बताया कि जीपीडीपी यानी ग्राम पंचायत डवलपमेंट पोजेक्ट के तहत सभी पंचायतों से केंद्र सरकार कार्ययोजना मंगवाती है। इस कार्ययोजना को संबंधित ग्राम पंचायत की ग्राम सभा का अनुमोदन अनिवार्य होता है। इसके बाद पंचायत की जनसंख्या के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों के लिए राशि का आबंटन होता है। इस आबंटित राशि को 24 घंटे के भीतर सभी ग्राम पंचायतों के खातों में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस राशि के तहत कार्ययोजना के तहत स्वीकृत कार्य अथवा राज्य शासन के दिशा निर्देशों के पालन के तहत व्यय करना होता है। इस राशि के निकासी का संपूर्ण अधिकार पंचायतों के सचिव और सरपंच के पास होता है।

जिला पंचायत सीईओ पर अजय सिंह के आरोप

बीजापुर जिले के कांग्रेस नेता अजय सिंह का आरोप है कि ग्राम पंचायतों को 14 वें वित्त के तहत स्वीकृत राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है इसमें जिपं सीईओ की भूमिका पर सवाल है। श्री सिंह के मुताबिक जिले के सभी पंचायतों में बिना पंचायतों की सहमति के करीब 20 से 25 लाख रुपए के बिल थमाए जा रहे हैं। इसमें बर्तन, साउंड सिस्टम, क्रिकेट व अन्य खेल सामग्री समेत इलेक्ट्रानिक सामान की सप्लाई बतायी जा रही है।

फिलहाल केवल फर्जी बिल थमाकर पैसा पेमेंट के लिए दबाव की शिकायत मिली है। श्री सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी विधायक व बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी से चर्चा हुई। उनकी सलाह पर ही यह मामला उठाया है।

बविप्रा उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने क्या कहा…

बीजापुर विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने इम्पेक्ट से चर्चा में कहा कि इस संबंध में उनसे अजय सिंह की कोई बातचीत नहीं हुई है। 14वें वित्त की राशि में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों पर जो आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं। अगर किसी के पास तथ्यात्मक सबूत है तो उसे प्रस्तुत करे। जांच होगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

अजय सिंह कौन और क्या है कांग्रेस में पद?

अजय सिंह से इम्पेक्ट ने सवाल किया कि वे वर्तमान में कांग्रेस के किस पद पर हैं और क्या है उनकी भूमिका? तो श्री सिंह ने कहा कि वे पूर्व संगठन में प्रदेश सचिव रहे। फिलहाल संगठन में प्रदेश सचिव की नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि वे पीसीसी मेंबर हैं। साथ ही बीजापुर जिला के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर गड़बड़ी को उजागर किया है। यदि किसी बड़े अधिकारी की भूमिका नहीं होती तो सभी पंचायतों में क्या सरपंच व सचिव को स्वप्न आया था कि एक जैसा ही बैठक कार्यवाही विवरण बनाकर खरीदी की प्रक्रिया को पूरी करते?

सवाल—जवाब

इम्पेक्ट — क्या जिला पंचायत बीजापुर में कोई शैलेंद्र सिंह हैं?

सीईओ — हां हैं, वे डीपीएम हैं।

इम्पेक्ट — अजय सिंह के आरोप हैं कि जिला पंचायत के इस अधिकारी के पास सभी पंचायतों के कोड हैं जिसके माध्यम से ही भुगतान किया जा सकता है?

सीईओ — नहीं, ऐसा नहीं है। एक बार राशि पंचायत के खाते में जाने के बाद उसके भुगतान अथवा निकासी पर सरपंच और सचिव का अधिकार होता है। एक प्रकार से यह एटीएम कार्ड की तरह है। बस पंचायत इस राशि का बेजा इस्तेमाल करता है तो जांच में पाए जाने पर कार्रवाई होती है। शैलेंद्र का काम केंद्र से आने वाली राशि को 24 घंटे के भीतर संबंधित पंचायतों में ट्रांसफर करना है।

इम्पेक्ट — क्या कलेक्टर बीजापुर ने पंचायतों द्वारा बिल भुगतान की प्रक्रिया पर बैंक में रोक लगाई है?

सीईओ — हां, कलेक्टर साहब ने ​पंचायतों द्वारा गैरवाजिब खरीदी कर बिलों के भुगतान की शिकायत पर बैंक को बिलों के भुगतान को क्लियर नहीं करने का निर्देश दिया है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *