शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 38 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 38 मिनट पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 45 मिनट पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 54 मिनट पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 2 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 2 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 3 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 3 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 3 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 3 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 3 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK
राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश के एक होटल में मृत मिले केरल के पति, पत्नी और दोस्त, पुलिस को ‘काले जादू’ का ऐंगल

तिरुअनंतपुरम
अरुणाचल प्रदेश के एक होटल में मृत पाए गए केरल के पति, पत्नी और उनकी दोस्त के मामले में पुलिस को 'काले जादू' का ऐंगल नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि संदेह है कि इस मामले में काले जादू का एक ऐंगल है, लेकिन बिना जांच के अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहना मुश्किल होगा। तिरुअनंतपुरम के पुलिस कमिश्नर सी. नागराजु ने कहा कि तीनों का व्यवहार असामान्य लग रहा था। एक विवाहित दंपति और उनके साथ एक अन्य महिला के एक ही कमरे में साथ ठहरने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कमिश्नर ने कहा कि अभी कुछ भी कहने से पहले तीनों के मोबाइलों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की जांच करनी होगी।

उन्होंने कहा, 'हम यह नहीं कह सकते कि काला जादू से जुड़ा मामला है या कुछ और है। हमारी टीम आज वहां जाएगी। पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं। वहां जाकर हम सबूत लाएंगे। ऐसे में जांच के लिए हमें थोड़ा समय चाहिए।' उन्होंने कहा कि जांच यह भी करने की जरूरत है कि तीनों क्यों वहां गए और क्या कर रहे थे। इसके अलावा मौत का कारण भी पुलिस जानना चाहती है। नागराजु ने कहा कि अब तक हमें ऐसे किसी ग्रुप की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हमें यह जानना है कि आखिर ऐसा ग्रुप क्यों बना था और इसका उद्देश्य क्या था।

तीनों ही अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुनानसिरी जिले में आए थे और यहां एक होटल में ठहरे हुए थे। लोअर सुबनसिरी के पुलिस अधीक्षक केनी बागरा ने कहा कि मृतकों की पहचान नवीन थॉमस (39), देवी बी (39) और आर्य बी नायर (29) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि जीरो पुलिस स्टेशन में आज एक मौखिक रिपोर्ट प्राप्त हुई कि नवीन थॉमस नाम के एक अतिथि ने 28 मार्च को अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ होटल में चेक इन किया था। बागरा ने कहा, 'होटल के कर्मचारियों से यह सूचना मिली कि मेहमानों को 01 अप्रैल से नहीं देखा गया है। मंगलवार की सुबह संदेह होने पर कर्मचारियों ने उस कमरे की जांच की, जिसमें मेहमान ठहरे हुए थे।

वह अंदर से बंद पाया गया। इसके बाद होटल के स्टाफ ने गेट तोड़ा तो सभी लोग मृत पाए गए।' सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों लोगों को कमरे के अंदर मृत पाया। मृतक नवीन थॉमस और देवी बी पति-पत्नी थे। पुलिस टीम ने पीटीसी बांदेरदेवा के फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से होटल के कमरे में उपलब्ध सभी मौजूदा सबूतों की खोज की और उन्हें जब्त कर लिया। बागरा ने कहा,'पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट बुधवार को ही आनी है। सीआरपीसी के तहत अप्राकृतिक मौत के तीन मामले दर्ज किए गए हैं और जांच के लिए एसआई जे डोये को सौंप दिया गया है।' उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक आर्य बी नायर को लेकर तिरुवनंतपुरम में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज है।