शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 2 मिनट पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 7 मिनट पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 46 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 46 मिनट पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 53 मिनट पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 1 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 2 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 2 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 3 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 3 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 3 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 3 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 3 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 4 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा हमें भी तिब्बत में 60 क्षेत्रों का नाम बदल देना चाहिए

 ईटानगर

अरुणाचल प्रदेश में चीनी कार्रवाई पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कुछ सुझाव दिया है. उनका कहना है कि अगर चीन अरुणाचल प्रदेश में 30 शहरों का नाम बदल रहा है तो हमें भी इसका उसी तरह जवाब देना चाहिए. सीएम सरमा ने सुझाया कि 'जैसे को तैसा जवाब देना चाहिए और हमें 60 तिब्बती क्षेत्रों का नामकरण कर देना चाहिए.'

असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "मेरा अनुरोध है कि हमें चीन के तिब्बत में 60 क्षेत्रों को नाम देना चाहिए. ये हमेशा जैसे का तैसा होना चाहिए." उन्होंने कहा, "मैं इसपर ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहता क्योंकि यह भारत सरकार का नीतिगत फैसला है लेकिन अगर उन्होंने 30 नाम बदले हैं तो हमें 60 नाम बदलना चाहिए."

चीन ने 30 और क्षेत्रों का नाम बदला

चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में 30 और क्षेत्रों का नाम बदल दिया है. अरुणाचल प्रदेश को चीन तिब्बत का हिस्सा मानता है. इस बार उन्होंने 12 पहाड़, चार नदियां, एक झील, एक माउंटेन पास, 11 आवासीय क्षेत्र और खाली जमीनी क्षेत्र का नाम बदला है. चीन की तरफ से यह इस तरह की चौथी कार्रवाई है.

चीन ने अरुणचल में 62 क्षेत्रों के नाम बदले

चीन ने सबसे 2017 में अरुणाचल प्रदेश में शहरों का नाम बदला था. तब अरुणाचल प्रदेश के छह लोकेशन का नाम बदल दिया गया था. इसके बाद चीन ने 2021 में 15 और 2023 में 11 क्षेत्रों का नाम बदल दिया था. मसलन, अब तक चीन ने कुल 62 क्षेत्रों का नाम बदल दिया है. भारत लगातार चीन की तरफ से इस एकतरफा कार्रवाई का विरोध कर रहा है. भारत ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है.

'अरुणाचल भारत का था, है और रहेगा'

अरुणाचल प्रदेश में चीन की हालिया कार्रवाई पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा, "अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वो मेरा हो जाएगा? अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य था, है और रहेगा."